'ममता दीदी राम मंदिर का विरोध करती थीं, नाटक करने के लिए हुमायूं कबीर को बाहर भेजा है और बंगाल में बाबरी मस्जिद...', अमित शाह ने भरी हुंकार

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव के पहले चरण से पहले बीजेपी वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर 24 परगना से ममता सरकार पर जमकर हल्ला बोला है। उन्होंने कहा 'ममता बनर्जी राम मंदिर बनाने का विरोध करती थीं।'

Follow :  
×

Share


बंगाल में अमित शाह ने भरी हुंकार | Image: Social Media

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। 23 अप्रैल को पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। इस बीच सभी प्रमुख दलों के नेता दूसरे चरण के लिए राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं।

इस बीच पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हल्ला बोला है। रैली के दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर राम मंदिर बनाने का विरोध करने का आरोप लगाया। अमित शाह ने ममता बनर्जी के अलावा, विरोधी पक्ष नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने राहुल को कहा 'वो तमिलनाडु और पुडुचेरी में वे दो अंकों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे।'

ममता दीदी राम मंदिर का विरोध करती थीं

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा 'ममता बनर्जी राम मंदिर बनाने का विरोध करती थीं। वो हुमायूं कबीर के नाम से बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाना चाहती हैं। आप चिंता मत कीजिए, मैं यह कह रहा हूं कि ममता दीदी, आप जितनी मर्ज़ी कोशिश कर लें, भाजपा बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देगी।'

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करने से पहले अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और विरोधी पक्ष नेता राहुल गांधी पर भी जमकर हल्ला बोला। उन्होंने रैली में कहा 'मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में वे दो अंकों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे। पश्चिम बंगाल में तो शायद वे अपना खाता भी न खोल पाएं और असम में कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी हार होने वाली है। ममता दीदी आप इसी कांग्रेस के साथ बैठी हैं। आपकी स्थिति भी और बिगड़ने वाली है।'

पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव दो चरणों में होने वाला है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। नतीजा 4 मई को आएगा। 

ये भी पढ़ें: West Bengal Election: 'भाजपा के सत्ता में आते ही ममता बनर्जी के गिरोह को बंगाल की खाड़ी में फेंक देंगे...', ममता के गढ़ में गरजे अमित शाह

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 22 April 2026 at 16:49 IST