अपडेटेड 26 April 2024 at 13:05 IST
बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने किसकी निकाली पर्ची? बिना पानी पिए ही डाला वोट,जानिए क्या कहा
Election 2024: धीरेंद्र शास्त्री ने खजुराहो में एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट किया। उन्होंने वोटिंग के बाद नीला निशान दिखाया और हिंदू राष्ट्र की बात दोहराई।
Bageshwar Baba: बागेश्वर बाबा के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री ने 18वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खजुराहो में एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट किया। उन्होंने मतदाताओं से भी वोट डालने की अपील की है। हालांकि उन्होंने किसी नेता और पार्टी की जीत को लेकर कोई दावा नहीं किया। मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। इन सीटों में दमोह, होशंगाबाद, खजुराहो, रीवा, सतना और टीकमगढ़ शामिल हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने वोट डालने के बाद रिपब्लिक भारत से खास बातचीत की। उन्होंने वोटिंग के बाद नीला निशान दिखाया और हिंदू राष्ट्र की बात भी दोहराई। चुनाव में किसकी जीत होगी, इसको लेकर आपकी भविष्यवाणी क्या है? इस सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री जवाब टाल गए। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी भविष्यवाणी नहीं की है और अभी भी हम कोई भविष्यवाणी नहीं करेंगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने मतदाताओं से की अपील
उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक रूप से विश्व का सबसे बड़ा देश है। आज वोटिंग हो रही है, ये सबसे बड़ा पर्व है। लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्रहित के लिए स्वविवेक से भारत के हरेक मतदाता को वोट डालना चाहिए। मतदान से ही लोकतंत्र की मजबूती होती है। 'सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो' का नारा दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हमने भी सबसे पहले वोट ही डाला है। मैंने पानी भी नहीं पीया, पहले वोट किया।
भारत राम का राष्ट्र है- बागेश्वर बाबा
हिंदू राष्ट्र की बात करते हुए बागेश्वर बाबा ने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र है। भारत राम का राष्ट्र है। हम यहां भारतीय सनातनी संस्कृति को पुनर्जीवित और स्थापित करने के लिए जी रहे हैं। हम भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होने तक प्रयास करते रहेंगे। भारत जो हिंदू राष्ट्र घोषित होने के लिए रह गया, वो अब होकर रहेगा। इस प्रयास में हम दिन और रात लगे हुए हैं।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 26 April 2024 at 13:01 IST