गले लगाया, गाल पर किया KISS..., चुनावी रैली में CM हिमंता बिस्वा सरमा पर महिलाओं का उमड़ा प्यार, VIDEO वायरल

Assam Election 2026 Video Viral : असम के लखीमपुर में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को महिला समर्थकों ने घेर लिया और उन पर प्यार बरसाया।

Follow :  
×

Share


Assam Election 2026 Viral Video: असम की राजनीति में इन दिनों एक ऐसा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने चुनावी सरगर्मियों को और तेज कर दिया है। राज्य के लखीमपुर जिले के बिहपुरिया में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान CM हिमंत बिस्वा सरमा को महिलाओं की भारी भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान समर्थकों का उत्साह इतना अधिक था कि महिलाओं ने मुख्यमंत्री को गले लगाया और उनके साथ फोटोज भी खिंचवाईं। 

महिला ने चूम लिया गाल

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला CM हिमंता को चूमते हुए दिख रही है। दरअसल, जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जब मुख्यमंत्री लोगों से मिल रहे थे। उसी दौरान एक महिला बैरिगेड से थोड़ा आगे आकर मुख्यमंत्री के गले लगते हुए उनके गाल पर किस कर लेती है और CM के प्रति अपना स्नेह प्रकट करती है। 

यह पूरा दृश्य वहां मौजूद लोगों द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इन दृश्यों ने यह साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री का जादू महिला मतदाताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।

वीडियो पर क्या बोले मुख्यमंत्री हिमंता?

हालांकि इस घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि भीड़ के बीच इस तरह के उत्साहपूर्ण व्यवहार के दौरान उन्हें हल्की खरोंचें भी आईं हैं, लेकिन उन्होंने इसे बहुत ही सकारात्मक अंदाज में लिया। अपनी 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान लगी इन चोटों को मुख्यमंत्री ने प्यार और स्नेह के निशान बताया। उन्होंने कहा कि जनता का यह उत्साह उनके काम के प्रति उनके विश्वास का प्रतीक है। 

महिला मतदाताओं के बीच लोकप्रियता 

बता दें, असम में बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की लोकप्रियता के पीछे महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं (ओरुनोदोई योजना और लखपति बाईदेव योजना) का बड़ा हाथ है। 

हालांकि, इस तरह की घटनाएं सुरक्षा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण सवाल खड़े करती हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, और इस प्रकार की अनियंत्रित भीड़ भविष्य में चुनौती बन सकती है।

ये भी पढ़ें:  RCB बनाम SRH मैच से IPL 2026 का आगाज आज, कौन मारेगा पहली बाजी? दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 28 March 2026 at 18:25 IST