Falta Repolling: बंगाल के फलता में आज री-पोलिंग, ड्रोन निगरानी और दोगुनी सुरक्षा के बीच हो रही वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा में आज री-पोलिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने ड्रोन और दोगुनी सुरक्षा व्यवस्था की है। पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


फलता विधानसभा में री-पोलिंग | Image: EC

West Bengal Falta Repolling: पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार (21 मई) को री-पोलिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने EVM हेराफेरी के आरोपों के बाद मतदान रद्द करने के बाद अब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इस बार सुरक्षा पहले के मुकाबले दोगुनी कर दी गई है। पिछले महीने 29 अप्रैल को हुए मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने पूरे क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया था। अब निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

चुनाव आयोगि के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के 8 जवान तैनात रहेंगे। पिछली बार सिर्फ 4 जवान तैनात थे। पूरे क्षेत्र में करीब 35 कंपनियां केंद्रीय बलों की लगाई गई हैं। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैयार रखी गई हैं। क्षेत्र में कुल 285 मतदान केंद्र हैं।

ड्रोन और कैमरों से हो रही निगरानी

चुनाव आयोग ने इस बार ड्रोन से निगरानी का भी फैसला किया, हर मतदान केंद्र के अंदर दो वेब कैमरे और बाहर एक कैमरा लगाया गया है। मतदान प्रक्रिया का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के जरिए किया जाएगा। री-पोलिंग की निगरानी के लिए तीन चुनाव पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। आयोग का मकसद पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है।

TMC उम्मीदवार ने दिया पार्टी को झटका

री-पोलिंग से पहले एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने खुद को चुनावी प्रक्रिया से अलग कर लिया है। प्रचार खत्म होने के दिन उनका यह फैसला TMC के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं रहेंगे। चुनाव आयोग ने सभी दलों से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। मतगणना की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। यह री-पोलिंग बंगाल की राजनीति में काफी अहम मानी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले की NIA चार्जशीट में खुलासा, लोकल गाइड चाहते तो बच जाती जान

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 21 May 2026 at 06:52 IST