Tamil Nadu Assembly Elections 2026: तमिलनाडु चुनाव में रजनीकांत से लेकर श्रुति हासन तक, इन बड़े स्टार्स ने की वोटिंग
Tamil Nadu Assembly Elections 2026: तमिलनाडु की राजनीति के लिए आज, 23 अप्रैल, एक निर्णायक दिन है। राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग द्वारा 15 मार्च को घोषित कार्यक्रम के अनुसार, आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं, जिसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
Tamil Nadu Assembly Elections 2026: दक्षिण भारतीय राजनीति के सबसे महत्वपूर्ण गढ़, तमिलनाडु में आज लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान शुरू हो चुका है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। वहीं इसी बीच वोट देने के लिए फिल्मी सितारे पहुंचें।
प्रमुख चुनावी आंकड़े और कार्यक्रम
चुनाव आयोग ने 15 मार्च को इस चुनावी महाकुंभ की घोषणा की थी। आज शाम 6 बजे तक चलने वाले इस मतदान में 5.67 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 75,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं। आज की वोटिंग के बाद, सभी की निगाहें 4 मई पर टिकी होंगी, जब मतों की गिनती की जाएगी।
चार-तरफा मुकाबला और मुख्य चेहरे
इस बार तमिलनाडु का चुनावी समीकरण बेहद दिलचस्प है। राज्य में मुख्य रूप से चार मोर्चे आमने-सामने हैं। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में सत्ताधारी दल अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं के दम पर वापसी की उम्मीद कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन द्रविड़ राजनीति की अपनी विरासत को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। सुपरस्टार विजय की राजनीतिक पारी की शुरुआत ने इस चुनाव को ग्लैमरस और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। सीमन के नेतृत्व में यह पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़कर अपनी पैठ मजबूत करने में जुटी है।
एक्टर कमल हासन ने अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डाला
MNM प्रमुख और अभिनेता कमल हासन ने अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डाला है। कमल हासन से जब पूछा गया कि वे दूसरे कार्यकाल को लेकर कितने आश्वस्त हैं, तो उन्होंने हां में जवाब दिया।
अभिनेता रजनीकांत ने अपना वोट डाला
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग लगातार जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिनेता रजनीकांत ने स्टेला मैरिस कॉलेज के बूथ नंबर 237 पर अपना वोट डाला है।
एक्टर विजय मतदान केंद्र पहुंचें
टीवीके प्रमुख एक्टर विजय ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। वह वोटिंग के बाद मतदान केंद्र से रवाना हो गए हैं। एक्टर विजय तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर विधानसभा सीटों से उम्मीदवार हैं।
साउथ फिल्म स्टार एक्टर एस. अजित कुमार ने वोट डाला
साउथ फिल्म स्टार एक्टर एस. अजित कुमार ने चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 23 April 2026 at 10:04 IST