LIVE BLOG

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में भारी उल्टफेर, विजय थलपति की पार्टी ने AIADMK और DMK को दिया बड़ा झटका, रुझानों में बनी सबसे बड़ी पार्टी

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: hindi.eci.gov.in और results.eci.gov.in पर देखें तमिलनाडु चुनाव परिणाम 2026 की ताजा अपडेट्स। Election Commission of India (ECI) के आधिकारिक आंकड़ों के साथ सीट-वाइज विजेता और हारने वाले उम्मीदवार, वोट काउंटिंग, और पार्टी प्रदर्शन की पूरी जानकारी एक ही जगह पाएं।

Follow :  
×

Share


Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE | Image: Republic

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में आज लोकतंत्र के महाकुंभ का अंतिम पड़ाव है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के बाद आज 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है। इस बार का चुनाव इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि तमिलनाडु के इतिहास में अब तक का रिकॉर्ड 84.69% मतदान दर्ज किया गया है। एक तरफ जहां DMK और AIADMK जैसी पार्टियों अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विजय थलापति अपनी नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) से एंट्री मारी है। TVK एग्जिट पोल्स में अपनी मजबूत पकड़ से बाकी की पार्टियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। 5.73 करोड़ मतदाताओं का फैसला आज शाम 6 बजे तक साफ हो जाएगा। क्या विजय वाकई किंगमेकर बनेंगे या तमिलनाडु फिर किसी एक पुराने दिग्गज को मौका देगा? देखते रहिये लाइव व्लॉग 'रिपब्लिक भारत' के साथ...

Live Blog

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: विजय थलापति ने तमिलनाडु में अपनी नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) बनाकर एंट्री मारी है। तमिलनाडु की 234 सीटों की आज मतगणना शुरू हो गई है। जानें कौन मारेगा बाजी? क्या बिगड़ सकते हैं नई एंट्री से समीकरण? 5.73 करोड़ मतदाताओं का फैसला आज शाम 6 बजे तक साफ हो जाएगा। क्या विजय वाकई किंगमेकर बनेंगे या तमिलनाडु फिर किसी एक पुराने दिग्गज को मौका देगा? देखते रहिये लाइव व्लॉग 'रिपब्लिक भारत' के साथ...

  • Listen to this article
4 May 2026 at 10:11 IST

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: डीएमके मुख्यालय से हटाए जा रहे टेंट, वीडियो

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवलयम से टेंट हटाए जा रहे हैं, क्योंकि शुरुआती रुझानों में डीएमके तीसरे स्थान पर पिछड़ रही है। AIADMK 26, DMK 20, TVK 100, अदर्स 0 

 

4 May 2026 at 10:07 IST

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु चुनाव में विजय थलापति कर रहे लीड

तमिलनाडु चुनाव में विजय थलापति की TVK 100 सीटों से आगे, DMK को छोड़ा पीछे

Advertisement
4 May 2026 at 09:56 IST

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु चुनाव में AIADMK ने TVK को पछाड़ा

तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट के वर्तमान आंकड़ों में 21 सीटों के साथ DMK सबसे आगे है, जिसके बाद TVK 29, AIADMK 32 और अन्य 0 सीट पर सिमटते दिख रहे हैं।

4 May 2026 at 09:44 IST

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु चुनाव के परिणामों के वर्तमान आंकड़ों में TVK आगे

तमिलनाडु चुनाव के परिणामों के वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, TVK 27 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। इसके बाद AIADMK 26 और DMK 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि अन्य दलों का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है और वे 0 सीट पर सिमटते दिख रहे हैं।

Advertisement
4 May 2026 at 09:42 IST

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट में TVK मार रही बाजी

तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट के वर्तमान आंकड़ों में 18 सीटों के साथ DMK सबसे आगे है, जिसके बाद TVK 23, AIADMK 18 और अन्य 0 सीट पर सिमटते दिख रहे हैं।

4 May 2026 at 09:33 IST

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: भाजपा ही जीतेगी- विधायक हरीश खुराना

बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने कहा कि कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा कि NDA और भाजपा का परचम असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में लहराने वाला है। हम केरलम में एक अच्छी मत प्रतिशत हासिल करेंगे।

 


 

4 May 2026 at 09:15 IST

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: रुझानों में तमिलनाडु में DMK ने ली लीड

तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट के वर्तमान आंकड़ों में 15 सीटों के साथ DMK सबसे आगे है, जिसके बाद TVK 12, AIADMK 7 और अन्य 1 सीट पर सिमटते दिख रहे हैं।

4 May 2026 at 08:52 IST

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: भाजपा मुख्यालय में जलेबियां तैयार जारी; वीडियो

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू होते ही दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जलेबियां तैयार की जा रही हैं। पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी आज मतगणना हो रही है।

 

4 May 2026 at 08:49 IST

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: स्टालिन की डीएमके रुझानों में 32 सीटों पर

तमिलनाडु में स्टालिन की डीएमके रुझानों में 32 सीटों पर आगे चल रही है। एडीएमके 9 और टीवीके 6 सीटों पर आगे

4 May 2026 at 08:33 IST

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तिरुचिरापल्ली में वोटों की गिनती शुरू

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कर्मचारी काउंटिंग के लिए एक- एक करके वोट खोल रहे हैं। एनआई पे इस दौरान के वीडियो सामने आये हैं। 

 

4 May 2026 at 08:29 IST

तमिलनाडु में वोटों की गिनती पर द्रमुक

चेन्नई, तमिलनाडु में वोटों की गिनती पर अपनी बात रखते हुए द्रमुक (DMK) प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी ही सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि द्रमुक को 40 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर मिलने की उम्मीद है और पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। एलंगोवन के अनुसार, अकेले द्रमुक को ही लगभग 130-140 सीटें मिलेंगी, जिससे वे राज्य में सरकार का गठन करेंगे।

 

4 May 2026 at 08:20 IST

तमिलनाडु में वोटों की गिनती शुरू

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE:  तमिलनाडु में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। स्टालिन और विजय की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। आज शाम तक पता चल जाएगा कि किसने मुकाबला जीता है। 

4 May 2026 at 07:21 IST

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में सुबह 8 बजे से होगी वोटों की गिनती

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले चेन्नई में DMK हेडक्वार्टर अन्ना अरिवालयम के बाहर का वीडियो आया सामने। राज्य की 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होने की तैयारियां।

 

 

4 May 2026 at 07:14 IST

पुरुषों से अधिक रही महिलाओं की भागीदारी

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक तमिलनाडु चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही है। इस बार 2,52,59,596 महिलाओं ने वोट डाला, जबकि पुरुषों की संख्या 2,35,34,720 रही। इसके साथ ही अन्य श्रेणी के 4,517 मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि महिला मतदाताओं का यह झुकाव किस पार्टी की ओर रहा है।

4 May 2026 at 07:09 IST

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: काउंटिंग सेंटर सेटअप लोयोला कॉलेज

 

लोयोला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र से आज की ताजा तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की कई महत्वपूर्ण सीटों के लिए वोटों की गिनती की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस केंद्र पर थाउजेंड लाइट्स, अन्ना नगर, टी. नगर, मायलापुर, वेलाचेरी और सैदापेट निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना होनी है। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक मतगणना हॉल सीसीटीवी कैमरों की निरंतर निगरानी में है। सख्त जांच के बाद केवल अधिकृत व्यक्तियों, जैसे मतगणना एजेंटों और चुनाव अधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। कॉलेज परिसर के आसपास यातायात को नियंत्रित करने और अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जबकि त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जमीन पर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।
 

4 May 2026 at 07:09 IST

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: राज्य के 62 केंद्रों पर लगभग 18,000 पुलिसकर्मी तैनात

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को हुए मतदान की मतगणना आज सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच थोड़ी ही देर में शुरू हो जाएगी। राज्य के 62 केंद्रों पर लगभग 18,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि ईवीएम की सुरक्षा और गिनती की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से की जा सके। 

4 May 2026 at 07:09 IST

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु चुनाव 2026: प्रमुख चेहरे और सीटें

उम्मीदवार- पार्टी, निर्वाचन क्षेत्र (Constituency)

एम.के. स्टालिन- DMK, कोलाथुर 
एडप्पादी के. पलानीस्वामी- AIADMK, एडप्पादी 
विजय (थलपति)- TVK, तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरम्बूर 
उदयनिधि स्टालिन- DMK,  चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी 
सीमन- NTK,  कराईकुडी 
के. अन्नामलाई- BJP,  तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष 
ओ. पनीरसेल्वम - स्वतंत्र,  बोडिनायकनूर 

4 May 2026 at 07:09 IST

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव मतगणना के सुबह 8 बजे के पहले के नजारे

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, चेन्नई के लोयोला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां आज कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती की जाएगी। सुबह 8 बजे के पहले के फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं। 

 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 06:23 IST