अपडेटेड 21 October 2025 at 13:20 IST

तेजस्वी यादव के उम्मीदवार के साथ हो गया खेला! नामांकन के तुरंत बाद धर ले गई पुलिस, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Bihar: बिहार चुनाव से पहले ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। सासाराम से RJD उम्मीदवार सत्येंद्र साह अपना नामांकन करने पहुंचे और नामांकन के बाद झारखंड पुलिस धर ले गई। लूट-पाट मामले में आरोप।

Follow :  
×

Share


satyendra sah rjd candidate arrested after bihar election 2025 nomination in sasaram | Image: x

Bihar Election: बिहार वोटिंग से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) यानी तेजस्वी यादव की मुसीबतें काम नहीं हो रही हैं। राजद के साथ अब खेला सासाराम चुनाव से पहले ही में हो गया है। जी हां, खबरों के अनुसार बिहार के सासाराम में जब राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सत्येंद्र साह सोमवार को नामांकन करना भरी पड़ गया। सत्येंद्र साह ने जैसे ही नामांकन किया उसके तुरंत बाद पुलिस उन्हें धर ले गई। खबर के मुताबिक सत्येंद्र को बिहार पुलिस ने नहीं, बल्कि झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी होते ही खबर आग की तरह फैल गई है। खबर के अनुसार उनके खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट लंबित था और यह मामला 1-2 साल पुराना नहीं बल्कि, साल 2024 में हुई लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सत्येंद्र की गिरफ़्तारी के बाद सासाराम की राजनीति में तेज हलचल मच गई है।

साल 2024 के मामले में गिरफ्तारी

खबरों के मुताबिक सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी साल 2024 में हुई बैंक में हुई लूट के मामले हुई है। एक अन्य खबर के मुताबिक साह पर लूट, डकैती समेत कई अन्य मामलों में दर्जन से अधिक केस दर्ज थे। सत्येंद्र की गिरफ़्तारी के बाद सासाराम की राजनीति में तेज हलचल मच गई है।

साल 2010 में कांग्रेस से लड़ा था चुनाव

साल 2010 सत्येंद्र साह ने कांग्रेस (जे) के टिकट से चुनाव लड़ा था। इसके अलावा, यह भी खबर है कि कुछ साल पहले ही साह ने अपनी पत्नी को सासाराम नगर निगम मेयर चुनाव के लिए मैदान में उतारा था।

कब है बिहार में चुनाव?

आपको बताते चलें कि बिहार में दो चरणों में चुनाव है। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को है। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। वोट की गिनती 14 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: दिवाली पर खूनी खेल... युवक को घुटने के बल बैठाकर 3 बदमाशों ने ठोक दी 4 गोलियां, रूह कंपा देगा VIDEO
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 21 October 2025 at 13:16 IST