LIVE BLOG

Puducherry Chunav Result 2026 LIVE: पुडुचेरी में रुझानों में NDA बहुमत की ओर, मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी थट्टांचवडी सीट में चल रहे आगे, INDI को झटका

Puducherry Chunav Result 2026 LIVE: पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 4 मई को आएंगे। राज्य की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस राज्य के चुनाव के नतीजों पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। पुडुचेरी में मुख्य मुकाबला कांग्रेस गठबंधन और एनडीए के बीच है।

Follow :  
×

Share


Puducherry Election Results 2026 LIVE: NDA Vs Congress Alliance Battle Intensifies As Counting Begins | Image: Republic

Puducherry Chunav Result 2026 LIVE: पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। राज्य की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस राज्य के चुनाव के नतीजों पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।

पुडुचेरी में मुख्य मुकाबला कांग्रेस गठबंधन और एनडीए के बीच है। एनडीए में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, बीजेपी, एआईएडीएमके और अन्य सहयोगी दल शामिल हैं, जबकि कांग्रेस को डीएमके का समर्थन हासिल है।

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) लगातार दूसरी पर सत्ता में आने का आने की कोशिश में है। हालांकि, यहां किसकी सरकार बनेगी, इसकी स्थिति दोपहर तक साफ होती दिखाई देगी। इस बार के नतीजे केंद्रशासित प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करेगा।

 

Live Blog

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 LIVE Updates: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। Election Commission of India (ECI) आज यानी 4 मई 2026 को मतगणना के साथ आधिकारिक परिणाम जारी करेगा। results.eci.gov.in और hindi.eci.gov.in पर आप सीट-वाइज रिजल्ट, विजेता और हारने वाले उम्मीदवारों की पूरी जानकारी, वोट काउंटिंग ट्रेंड्स और पार्टी प्रदर्शन की हर अपडेट रियल-टाइम में देख सकते हैं।

 

  • Listen to this article
4 May 2026 at 10:56 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: 11 सीटों पर आगे चल रही NDA

पुडुचेरी में एनडीए 11 सीटों पर आगे चल रही है। इंडी 4 और अन्य तीन पर बढ़त बनाए हुए है।

 

4 May 2026 at 10:27 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: तट्टनचावडी सीट पर रंगासामी चल रहे आगे

पुडुचेरी की तट्टनचावडी सीट पर एन रंगासामी 3591 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 

Advertisement
4 May 2026 at 10:18 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: एनडीए 11 सीटों पर आगे

पुडुचेरी में एनडीए 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं इंडी 3 और अन्य 3 पर बढ़त बनाए हुए है। पुडुचेरी विधानसभा की 30 सीटों के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 16 है। 

 

4 May 2026 at 09:48 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: AINRC 6 सीटों पर चल रही आगे

पुडुचेरी में वोटों की गिनती जारी है। सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक AINRC 6 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 2, ADMK 1, DMK 1 और IND 1  पर बढ़त बनाए हुए है।

Advertisement
4 May 2026 at 09:33 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: AINRC 3 सीटों पर आगे

पुडुचेरी में AINRC ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई है। INC एक, ADMK एक और IND 1 सीट पर आगे चल रही है।

4 May 2026 at 09:22 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: पुडुचेरी में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी- चुनाव सह-प्रभारी सुनील शर्मा

भाजपा के असम चुनाव सह-प्रभारी और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा, '5 राज्यों(जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं) में भाजपा के प्रति और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का समर्थन देखने को मिला है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से असम, बंगाल और पुडुचेरी में सरकार बनाएगी। भाजपा का तमिलनाडु और केरलम में वोट प्रतिशत बढ़ेगा। असम में भाजपा और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के प्रति लोगों का समर्थन देखने को मिला है।'

4 May 2026 at 09:01 IST

NDA गठबंधन 2 सीटों पर आगे

Puducherry  Vidhan Sabha Chunav Parinam: पुडुचेरी में AINRC और BJP का NDA गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रहा है। 

4 May 2026 at 08:47 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: बीजेपी गठबंधन आगे

पुडुचेरी में शुरुआत रुझान आने शुरू हो चुके हैं। यहां पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन आगे चल रही है। 
 

4 May 2026 at 08:06 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: वोटों की गिनती शुरू

पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। राज्य की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।

4 May 2026 at 08:00 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: स्ट्रांग रूम खोला गया

पुडुचेरी चुनाव 2026 | लॉसपेट में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रूम खोला गया। वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी।


 

4 May 2026 at 07:38 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: 4 बार के CM हैं एन रंगासामी

पुडुचेरी के चार बार के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी एनडीए की जीत की संभावना ज्यादा जताई जा रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किसे चुनती है।

 

4 May 2026 at 07:28 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी को जीत का भरोसा

पुडुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी ने विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती से पहले रविवार को अप्पा पैठियम स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि एनडीए अलायंस पुडुचेरी में 20 सीटें जीतेगा और सरकार बनाएगा। 

4 May 2026 at 07:15 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुडुचेरी के मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, जहां आज कई अहम विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती होगी।

4 May 2026 at 07:15 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: NDA को मिल सकती है इतनी सीटें

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में NDA की सरकार अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए सफलता पा सकती है। एक्सिस के अनुसार, पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, प्रजा पोल ने 19 से 25 सीट मिलने की बात कही है। 
 

4 May 2026 at 07:15 IST

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Parinam: 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

आज पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 07:16 IST