अपडेटेड 8 February 2025 at 12:19 IST
दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच बड़ी खबर, आज शाम BJP ऑफिस जाएंगे PM मोदी; कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे BJP ऑफिस जा सकते हैं। बीजेपी दफ्तर में वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव के नतीजे इस बार BJP के पक्ष में आते दिख रहे हैं। 27 सालों बाद कमल खिलने की उम्मीद जगी है। रुझानों में BJP बहुमत के पार चली गई। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे BJP ऑफिस जाएंगे। बीजेपी दफ्तर में वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
दिल्ली चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। जो रुझान अबतक सामने आ रहे हैं वही नतीजों में बदलते हैं तो दिल्ली में इस बार पूर्ण बहुमत से सरकार बना सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो सकती है।
BJP ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी
दिल्ली चुनाव के रुझानों से BJP फिलहाल गदगद है। BJP खेमे में खुशी की लहर है। पार्टी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम बीजेपी दफ्तर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं।
2020 के चुनावों में 8 सीटों पर सिमटने वाली BJP का इस बार प्रदर्शन शानदार दिख रहा है। सुबह 11.50 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पार्टी 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, AAP 24 सीटों पर फिलहाल आगे है। कांग्रेस एक भी सीट पर बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पा रही। दिल्ली में बहुमत का आंकड़ा 36 है।
केजरीवाल-आतिशी समेत AAP के दिग्गज पीछे
आम आदमी पार्टी के लिए न केवल दिल्ली की सत्ता की राह मुश्किल दिख रही है। इसके साथ ही पार्टी के दिग्गज नेता भी पिछड़ रहे हैं। खुद अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा CM आतिशी कालकाजी से, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज और शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन जैसे नेता भी पीछे बने हैं।
दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।
यह भी पढ़ें: और लड़ो आपस में...दिल्ली चुनाव के रुझानों को लेकर उमर अब्दुल्ला का AAP-कांग्रेस पर तंज, मीम शेयर कर लिए मजे
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 11:37 IST