Kerala Assembly Election 2026: धोती पहनी, ड्रम बजाया... केरल में अलग अंदाज में नजर आए PM मोदी, LDF-UDF पर क्या बोले?

Kerala Assembly Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पलक्कड़ में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम इस दौरान केरल की पारंपरिक मुंडू (धोती) पहने नजर आए।

Follow :  
×

Share


Kerala Assembly Election 2026 PM Modi Speech | Image: ANI

Kerala Assembly Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में एक जनसभा को संबोधित किया। पल्लकड़ में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने केरल के मशहूर ड्रम 'चेंडा' को बजाकर चुनाव में अपनी जीत पार्टी की जीत का दावा किया। पीएम ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता अब विकास और स्थिरता के लिए नए विकल्प की ओर देख रही है।

‘केरल बदलाव का संदेश दे रहा है’: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल की जनता से कहा कि इस बार केरलम में एक अलग ही माहौल है। इस बार यहां के युवाओं की पसंद बीजेपी-एनडीए है। पीएम ने जोर दिया कि केरल अब बदलाव का संदेश दे रहा है। NDA की बढ़ती लोकप्रियता, भाजपा के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास, आपका समर्थन बता रहा है कि केरलम का मूड अब एक मूवमेंट बन चुका है।

PM मोदी ने LDF-UDF को बताया भ्रष्ट

पीएम मोदी ने इस बदलाव की वजह केरलम की जनता का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं ने यहां राजनीतिक हिंसा के कारण अपना जीवन खोया है, ये विश्वास उन सब की मेहनत का प्रतीक है। पीएम ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को श्रंद्धांजलि देते हुए कहा कि दशकों से केरलम स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। जहां, एक ओर LDF है, तो दूसरी ओर UDF। एक ओर कम्यूनिस्ट  है तो दूसरी ओर कांग्रेस। एक भ्रष्ट है तो दूसरा महा भ्रष्ट। एक संप्रदायी, तो दूसरा महा संप्रदायी।

पीएम ने विकसित केरलम बनाने की दी गारंटी

प्रधानमंत्री ने LDF और UDF पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी सारी नीतियां सिर्फ वोटबैंक राजनीति के लिए ही होती है। केरलम के विकास की कोई चिंता नहीं है। पीएम ने इस दौरान गारंटी देते हुए कहा कि NDA सरकार यहां का तेज विकास करेगी, विकसित केरलम बनाएगी, यह मोदी की गारंटी है। LDF-UDF पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि दशकों तक इन दोनों ने मिल बांटकर केरलम को लूटा। 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इन दोनों के बीच एक समझौता रहा है कि कुछ साल एलडीएफ वाले सरकार चलाएंगे और अपनी जेब भरेंगे। फिर कुछ साल बाद यूडीएफ वाले लूटेंगे। इनके इस गठजोड़ में हमारा केरलम उलझ गया है। इन दिनों कम्युनिस्ट और कांग्रेस ने मिलकर नया प्रोपेगैंडा शुरू किया है। दोनों एक-दूसरे को बीजेपी की B टीम बताते हैं, यानी दोनों ने मान लिया है कि इस बार अगर एक टीम कोई है तो वह सिर्फ बीजेपी ही है।

पश्चिम एशिया पर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘इस समय पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर सबकी नजर है। इस युद्ध का प्रभाव भारत पर कम से कम पड़े इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से ही मैं इन देशों के सभी राष्ट्राध्यक्षों से संपर्क में हूं। सारे देश युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस संवेदनशील मामले में कांग्रेस किस तरह राजनीति कर रही है वह भी आपको याद रखना है, कांग्रेस जिस तरह के बयान दे रही है वह खतरनाक है। कांग्रेस चाहती है कि खाड़ी देशों में रहने वाले करीब 1 करोड़ भारतीयों की जिंदगी खतरे में पड़ जाए और फिर कांग्रेस इसका सियासी फायदा उठा सके।’

ये भी पढ़ें:  Mann Ki Baat: 'अफवाहों से बचें, एकजुट रहें', मिडिल ईस्ट पर PM मोदी ने 'मन की बात' में फिर की देशवासियों से अपील

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 16:08 IST