Kerala Elections: केरल में शांतिपूर्ण चल रहा मतदान, सीएम पिनाराई विजयन ने डाला अपना वोट
केरल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने अपने गृह क्षेत्र कन्नूर के पिनाराई गांव में मतदान किया। वे सुबह आरसी अमला स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और ईवीएम में वोट डाला। सफेद धोती-शर्ट में आए सीएम ने वोटिंग के बाद लोगों का अभिवादन किया। पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।
Kerala Assembly Election 2026 : केरल में विधानसभा चुनाव लिए चल रहे मतदान में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने मत अधिकार का इस्तेमाल किया। वे कन्नूर जिले के अपने गृह क्षेत्र पिनाराई में आरसी अमला बेसिक अपर प्राइमरी स्कूल पहुंचे और वहां बने मतदान केंद्र पर वोट डाला।
सीएम पिनाराई सुबह मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने मतदान अधिकारी से बातचीत की और अपना वोट ईवीएम मशीन में डाला। वोट डालने के बाद वे मतदान बूथ से बाहर निकले और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पिनाराई विजयन सफेद शर्ट और धोती पहने मतदान करने आए थे। उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे।
केरल विधानसभा चुनाव आज हो रहे हैं। पूरे राज्य में मतदान चल रहा है। पिनाराई विजयन लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं और उनकी पार्टी सीपीआई(एम) इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही है। राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
पिछले चुनाव का परिणाम
केरल पिछले 10 सालों से से CPI(M) के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के शासन में है। 2021 के विधानसभा चुनाव में LDF ने लगातार दूसरी बार सत्ता बरकरार रखते हुए 99 सीटें जीती थीं। यह 1977 के बाद किसी सत्तारूढ़ सरकार की पहली लगातार जीत थी। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक मोर्चा को 41 सीटें मिली थीं, जबकि BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) का खाता भी नहीं खुल पाया था, हालांकि 11.4 प्रतिशत वोट जरूर मिले थे।
पिनाराई विजयन दूसरी बार बनें सीएम
इस जीत के बाद पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) केरल के पहले मुख्यमंत्री बन गए जिन्हें पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा चुना गया। सीपीआई (एम) 62 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस को 21 सीटें मिलीं और सीपीआई ने 17 सीटें जीतीं। यूडीएफ की प्रमुख सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 15 सीटें हासिल कीं।
BJP के अध्यक्ष ने डाला वोट
केरलम BJP के अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “यह एक बेहद अहम चुनाव है। मुझे खुशी है कि एक वोटर और एक उम्मीदवार के तौर पर मैं इसका हिस्सा हूं... मैं हर वोटर से गुजारिश करता हूं कि वे इस अहम चुनाव में अपना वोट डालें और अपने वोट को बदलाव का ज़रिया बनाएं। BJP की वजह से ही कांग्रेस और CPM को विकास की बात करने पर मजबूर होना पड़ा है।”
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 April 2026 at 08:51 IST