अपडेटेड 8 February 2025 at 14:52 IST

Delhi Election Results: 'दिल्ली के चौतरफा विकास में कोई कोर कसर..', जीत दिलाने पर PM मोदी का जनता को अभिनंदन फिर ये बड़ा वादा

PM मोदी ने कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है।

Follow :  
×

Share


PM Modi on Delhi Election Result 2025 | Image: PTI

PM Modi on Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में BJP बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। चुनाव नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन आया है। उन्होंने दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में विकास जीता, सुशासन जीता। 

दिल्ली चुनाव में BJP पूर्ण बहुमत के साथ 27 सालों बाद सरकार बनाती नजर आ रही है। वहीं आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर होती दिख रही है। BJP ने दिल्ली में AAP को जीत का चौका लगाने से रोक दिया। 

ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जनता को मेरा वंदन- PM मोदी 

दिल्ली चुनाव के इन नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, “जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को BJP को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।”

‘चौतरफा विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’

उन्होंने जनता से वादा करते हुए आगे लिखा, “दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे BJP के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।”

दिल्ली चुनाव के इन नतीजों से BJP गदगद है। इस बीच आज शाम पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय जाकर यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में लौटेगी BJP

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार अबतक सामने आए नतीजों में BJP ने 11 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, पार्टी 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, बात आम आदमी पार्टी की करें तो AAP ने 11 सीटों पर कब्जा जमाया है। 12 सीटों पर पार्टी फिलहाल आगे चल रही है। दिल्ली में कांग्रेस इस बार खाता खोलने में भी कामयाब होती नहीं दिख रही। 

यह भी पढ़ें: Delhi Results: 'अहंकार और अराजकता की हार', दिल्ली चुनाव नतीजों पर अमित शाह का आया पहला रिएक्शन

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 14:41 IST