अपडेटेड 2 February 2025 at 18:36 IST

Delhi Elections: 'यमुना केजरीवाल के पाप के कारण गंदी हुई है, आप'दा वाली सरकार दिल्ली में नहीं आएगी'- हिमंता बिस्वा सरमा

Delhi Elections: असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बाबरपुर चुनावी जनसभा में यमुना जहर विवाद पर कहा कि डुप्लीकेट हिन्दू ही ऐसी अनाप-शनाप बात बोल सकता है।

Follow :  
×

Share


Delhi Elections: 'यमुना केजरीवाल के पाप के कारण गंदी हुई है-हिमंता बिस्वा सरमा | Image: ANI

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 3 दिन का समय बाकी है, सभी पार्टियों का धुआंधार प्रचार जारी है। 3 फरवरी को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा उससे पहले बवाना विधानसभा क्षेत्र में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा उम्मीदवार के प्रचार किया और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बाबरपुर चुनावी जनसभा में यमुना जहर विवाद पर कहा कि डुप्लीकेट हिन्दू ही ऐसी अनाप-शनाप बात बोल सकता है। क्या कोई पानी में विष मिला सकता है क्या? केजरीवाल को हिन्दू के बारे में पता नहीं हैं, हम हिन्दू हैं, हम गर्व से बोलते हैं, हिन्दू हैं और हिन्दू रहेंगे। हिन्दू धर्म का मूल सिद्धांत है, हम लोगों को पानी पिलाते हैं, पानी पिलाने से पुण्य मिलता है।

कोई हिन्दू पानी में विष डालने का सपना भी नहीं दे सकता - सीएम हिमंता

दिल्ली के लोग भी हिन्दू हैं, हरियाणा के लोग भी हिन्दू हैं, कोई हिन्दू पानी में विष डालने का सपना भी नहीं दे सकता है। जिसको हिन्दू का वोट नहीं चाहिए, नाम हिन्दू हैं, डुप्लीकेट हिन्दू ही ऐसी अनाप-शनाप बात बोल सकता है। गोपाल राय को हिन्दू वोट चाहिए ?, उनको हिन्दू के वोट की परवाह है ?

हमारे देश में डुप्लीकेट लोग बहुत हैं- सीएम हिमंता

उन्होंने कहा कि कोई भारत-पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान के जीतने पर पटाखा फोड़ सकता है तो पाकिस्तानी लोगो सावधान रहो, भारत न्यूक्लियर भी फोड़ सकता है। हमारे देश में डुप्लीकेट लोग बहुत हैं। भारत-पाकिस्तान के मैच में पानी पीते हैं, हिदुस्तान का और पटाखा फोड़ते हो पाकिस्तान के लिए। ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए, इसमें गोपाल राय का नंबर भी लगा देना चाहिए।

यमुना केजरीवाल के पाप के कारण गंदी हुई - सीएम हिमंता

केजरीवाल पर हमला बोलते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि वो बोल रहे हैं कि हिन्दू ने पानी में विष डाल दिया है। यमुना केजरीवाल के पाप के कारण गंदी हुई हैं। आपदा वाली सरकार दिल्ली में नहीं आएगी। केजरीवाल को चुनाव के बाद गंगा या असम में ब्रह्मपुत्र में डुबकी लगाकर आना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख तक की आय वाले 10 लाख Tax देते: PM मोदी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 2 February 2025 at 18:36 IST