अपडेटेड 9 February 2025 at 19:17 IST

Delhi Election Results: आतिशी से अलका लांबा तक, दिल्ली चुनाव में महिला उम्मीदवारों की कैसी परफॉर्मेंस? BJP से कौन-कौन जीता?

Delhi Election Results: आतिशी से अलका लांबा तक... दिल्ली चुनाव में महिला उम्मीदवारों ने भी आजमाई अपनी किस्मत। जानें कौसा रहा प्रदर्शन।

Follow :  
×

Share


दिल्ली चुनाव में महिलाओं का प्रदर्शन | Image: PTI/FB/X

Delhi Election Result: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली चुनाव में बंपर जीत मिली है। 27 साल बाद राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने जा रही है। दिल्ली में हुई इस चुनाव में अगर हम महिलाओं की भागीदारी की बात करें तो इस बार का आंकड़ा हैरान करने वाला है। वैसे तो कई महिला प्रत्याशियों ने इस बार अपनी किस्मत आजमायी थी, लेकिन कुछ की ही मेहनत रंग लाई।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वैसे तो 699 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन इनमें महिलाओं की संख्या बेहद कम रही। 699 उम्मीदवारों में महज 7.1 फीसदी महिलाओं ने अपनी किस्मत आजमाई। इसका मतल ये है कि 699 उम्मीदवारों में केवल 96 महिला उम्मीदवार थीं।

इन महिला उम्मीदवारों को जनता ने जीत का ताज पहनाया

वहीं चुनावी नतीजे की बात करें, तो केवल 5 महिलाओं को ही जीत मिली। आतिशी के अलावा रेखा गुप्ता, पूनम शर्मा, नीलम पहलवान और शिखा राय को जनता ने जीत का ताज पहनाया।

इन पार्टियों ने सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवार उतारे

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने बीजपी से ज्यादा महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। भाजपा ने 8 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। वहीं आप और कांग्रेस ने 9-9 महिला प्रत्याशियों को टिकट दी। हालांकि, बीजेपी की 8 में से 4 महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं आप की एक महिला उम्मीदवार को जीत मिली।

कालकाजी सीट से 4 महिलाएं मैदान में थीं

आप नेता आतिशी ने कालकाजी सीट से 3,521 मतों के अंतर से जीत हासिल की। बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। यहां से 4 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं, जिसमें कांग्रेस की अलका लांबा, भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की तान्या सिंह और भीम सेना की संघमित्रा ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी।

केजरीवाल के खिलाफ 23 प्रत्याशियों में 4 महिलाएं

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से मैदान में थे, जहां 23 अन्य उम्मीदवार उन्हें टक्कर द रहे थे। इनमें से 4 महिलाएं थीं, जिनका नाम अनुराधा राणा, अनिता, डॉक्टर अभिलाषा और भावना है।

वजीरपर सीट पर तीन महिलाएं थीं। बीजेपी की पूनम शर्मा, कांग्रेस की रागिनी नायक, गरीब एकता पार्टी की शीला देवी यहां मैदान में थीं। पूनम शर्मा ने आप उम्मीदवार राजेश गुप्ता को मात दी। ओखला सीट पर अरीबा खान चुनाव लड़ रही थीं।

सालमहिला विधायकों की संख्यामहिला विधायक फीसदी (%)
199334.3
1998912.9
2003710
200834.3
201334.3
201568.6
2020611.4
202557.1

इसे भी पढ़ें: Delhi Results: क्या होगा मुस्तफाबाद का नया नाम? BJP विधायक मोहन बिष्ट ने कहा- अपना वादा तो पूरा करुंगा
 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 9 February 2025 at 19:17 IST