अपडेटेड 8 February 2025 at 16:03 IST
Delhi Election Results Live: शकूर बस्ती सीट से सत्येंद्र जैन हारे, शालीमार बाग-त्रि नगर-रोहिणी में भी जीती BJP
रोहिणी, शालीमार बाग, शकूर बस्ती, त्रि नगर। इन सीटों पर इस बार किसका होगा कब्जा? हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ...
Delhi Election Results 2025: दिल्ली की जनता का फैसला आ गया है। राजधानी के रण में इस बार भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) बाजी मारती दिख रही है। पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। AAP को तो दिल्ली चुनाव में करारी हार मिल ही रही है। साथ ही केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जैसे दिग्गज नेता भी अपनी-अपनी सीट हार गए।
दिल्ली की इन 4 सीटों- रोहिणी, शालीमार बाग, शकूर बस्ती, त्रि नगर पर इस बार किसका कब्जा हुआ? जानते हैं…
अपडेट्स…
- रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता 37816 वोटों से जीते हैं।
- शकूर बस्ती सीट से AAP के बड़े नेता सत्येंद्र जैन को हार मिली है। BJP के करनैल सिंह ने 20 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से उन्हें मात दे दी है।
- त्रि नगर से BJP की जीत हुई है। तिलक राम गुप्ता ने इस सीट पर 15 हजार के ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
- शकूर बस्ती से AAP के सत्येंद्र जैन हार की ओर हैं। वह 20 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। BJP के करनैल सिंह को जीत मिल रही हैं।
- शालीमार बाग से BJP को बड़ी जीत मिली है। रेखा गुप्ता 29,595 वोटों के अंतर से जीत गई हैं। उन्होंने AAP की बंदना कुमारी को हराया।
- रोहिणी से BJP के विजेंद्र गुप्ता 30 हजार के करीब वोटों से आगे चल रहे हैं।
- रोहिणी, शालीमार बाग, शकूर बस्ती, त्रि नगर इन चारों ही सीटों पर AAP को झटका लगता दिख रहा है। क्योंकि फिलहाल इन चारों सीटों पर BJP के उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है। शकूर बस्ती से करनैल सिंह, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, त्रि नगर से तिलक राम गुपत्ा और रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता आगे है।
- शकूर बस्ती सीट से भी AAP को झटका लगता दिख रहा है। सत्येंद्र जैन इस सीट से पीछे हैं। BJP के करनैल सिंह शकूर बस्ती सीट से आगे चल रहे हैं।
- शालीमार बाग सीट से BJP की रेखा गुप्ता 6 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
- रोहिणी में थोड़ा उलटफेर हुआ है। इस सीट से अब AAP के प्रदीप मित्तल अब आगे हो गए हैं। हालांकि BJP उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता केवल 48 वोटों से ही पीछे हुए हैं।
- त्रि नगर से BJP के तिलक राम गुप्ता आगे चल रहे हैं। वह 3300 से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे हैं।
- शकूर बस्ती से AAP उम्मीदवार सत्येंद्र जैन आगे चल रहे हैं।
- सुबह 8 बजते ही मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान भी आने लगे। इसके मुताबिक फिलहाल BJP के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं।
रोहिणी विधानसभा सीट
बात सबसे पहले दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट की करते हैं। रोहिणी विधानसभा क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पिछले 2 बार से BJP का कब्जा है। पार्टी के पास मौका इस बार रोहिणी से हैट्रिक लगाने का है। रोहिणी से BJP ने मौजूदा विधायक विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर मैदान में उतारा। वहीं AAP ने उन्हें टक्कर देने के लिए प्रदीप मित्तल पर दांव चला है। कांग्रेस की ओर से सुमेश गुप्ता इस बार मैदान में हैं।
शालीमार बाग विधानसभा सीट
शालीमार बाग विधानसभा सीट दिल्ली की हॉट सीट मानी जाती है। सभी की निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं। इस सीट से AAP की विधायक बंदना कुमारी जीतती आ रही हैं। पार्टी ने एक बार उन्हें फिर मौका दिया। वहीं, BJP ने रेखा गुप्ता और कांग्रेस ने प्रवीण जैन को मुकाबले में उतारा है।
शकूर बस्ती विधानसभा सीट
इस सीट पर भी हर किसी की नजरें हैं। इस सीट से AAP के दिग्गज नेता सत्येंद्र जैन फिर मैदान में हैं। पिछले 3 बार से वह इस सीट से जीतती आ रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में वह जेल जा चुके हैं। सत्येंद्र जैन के खिलाफ BJP के करनैल सिंह और कांग्रेस ने सतीश कुमार लूथरा पर दांव चला है।
त्रि नगर विधानसभा सीट
त्रि नगर सीट इस बार किसके पाले में जाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा। आम आदमी पार्टी ने इस बार भी त्रि नगर से प्रीति तोमर फिर जीतेंगी या इस बार BJP या कांग्रेस बाजी मार जाएगी, ये आज साफ होगा। साल 2020 में इस सीट से प्रीति तोमर जीतीं थी। इस बार भी वो मैदान में हैं। उनको टिक्कर देने के लिए BJP ने तिलक राम गुप्ता और कांग्रेस ने सतेंद्र शर्मा को चुनावी दंगल में उतारा था।
दिल्ली में इस बार एक ही चरण में 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। मतगणवना के लिए 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए CRPF की 38 कंपनियां तैनात हैं। पुलिसकर्मी भी जिला चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 07:39 IST