Delhi Election Results Live: किराड़ी-सुल्तापुर माजरा सीट पर AAP की जीत, मंगोलपुरी-नांगलोई जाट पर BJP का कब्जा

किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी... इन सीटों पर इस बार कौन बाजी मारेगा? किसकी होगी जीत, किसकी हार? आज होगा साफ

Follow :  
×

Share


Delhi Election Result | Image: Republic

Delhi Assembly Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अब तकरीबन क्लियर हो गए हैं। 11 सालों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को इस बार करारी हार मिलती नजर आ रही है। वहीं, 27 सालों बाद BJP की दिल्ली में धांसू एंट्री होती दिख रही है। चुनाव नतीजों से BJP का जोश हाई है, तो आप खेमे में मायूसी छा गई। कांग्रेस को इस बार दिल्ली में ‘शून्य’ पर सिमटती नजर आ रही है।

किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी दिल्ली की इन चार सीटों पर किसकी हुई जीत, किसकी हार? आइए जानते हैं…

अपडेट्स

  • नांगलोई जाट सीट विधानसभा सीट से BJP के मनोज शौकीन जीत गए हैं। 26 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से उन्हें जीत हासिल हुी। 
  • मंगोलपुरी सीट से BJP उम्मीदवार राजकुमार चौहान ने जीत दर्ज की। उन्होंने 6255 वोटों के अंतर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हराया है। 
  • किराड़ी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के अनिल झा जीत गए हैं। 21 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से उन्होंने BJP ने बजरंग शुक्ला को हराया। 
  • सुल्तानपुर माजरा सीट से AAP के मुकेश कुमार अहलावत जीत गए हैं। सभी 15 राउंड की काउंटिंग के बाद 17,126 वोटों के अंतर से उन्हें जीत मिली है। 
  • मंगोलपुरी सीट से BJP उम्मीदवार राजकुमार चौहान 7 हजार वोटों के मार्जिन से आगे हैं। 
  • नांगलोई जाट सीट से BJP उम्मीदवार आगे हैं। मनोज शौकीन ने इस सीट से फिलहाल आगे चल रहे हैं। 
  • किराड़ी सीट से AAP के अनिल झा फिलहाल आगे हैं। सुल्तानपुर माजरा सीट से भी AAP के मुकेश कुमार अहलावत ने बढ़त बनाई हुई है। 
  • मंगोलपुरी सीट से BJP उम्मीदवार आगे हैं। राजकुमार चौहान ने करीब 2500 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। 
  • सुल्तानपुर माजरा सीट से AAP के मुकेश कुमार अहलावत ने बढ़त बनाई हुई है। 750 वोटों के अंतर से वह फिलहाल आगे हैं। 
  • किराड़ी सीट से BJP के बजरंग शुक्ला आगे हो गए हैं। वह करीब 160 वोटों के अंतर से फिलहाल आगे हैं। 
  • शुरुआती रुझान में सुल्तानपुर माजरा से AAP उम्मीदवार मुकेश कुमार अहलावत आगे चल रहे हैं। 
  • सुबह 8 बजते ही दिल्ली चुनाव के लिए मतगणना की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही शुरुआती रुझान भी आने लगे। किराड़ी विधानसभा सीट से AAP के अनिल झा आगे हैं। 

इन 4 सीटों से कौन हैं उम्मीदवार?

बात इन चारों सीटों की करें तो यहां मुख्य तौर पर BJP और AAP के बीच कांटे की टक्कर रह सकती है। किराड़ी सीट से इस बार BJP ने बजरंग शुक्ला को मैदान में उतारा है। वहीं AAP ने अनिल झा और कांग्रेस ने राजेश गुप्ता को उम्मीदवार बनाया। पिछले चार चुनावों में दो बार BJP और दो बार आम आदमी पार्टी इस सीट से जीतती आ रही है। फिलहाल AAP के ऋतुराज गोविंद इस सीट से विधायक हैं।

सुल्तानपुर माजरा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट से AAP के मुकेश कुमार अहलावत, BJP के करम सिंह कर्मा और कांग्रेस के जयकिशन चुनाव मैदान में हैं। मुकेश कुमार अहलावत AAP सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। वहीं, नांगलोई जाट विधानसभा पर AAP का कब्जा है। आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक रघुविंदर शौकीन को ही मैदान में उतारा है। वहीं BJP ने मनोज शौकीन और कांग्रेस ने रोहित चौधरी पर दांव चला है।

मंगोलपुरी पर पिछले 3 चुनाव से AAP का कब्‍जा है। राखी बिड़ला इस सीट से जीतती आ रही हैं। यह भी आरक्षित सीट है। BJP ने इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे राजकुमार चौहान को टिकट दिया। वहीं, उनके सामने AAP के राकेश जाटव और कांग्रेस पार्टी के हनुमान चौहान मैदान में हैं।

AAP लगा पाएगी चौका या BJP की होगी जीत?

जान लें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर इस बार 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। आज परिणाम का दिन है। दिल्ली में वोटों की गिनती के लिए 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए CRPF की 38 कंपनियां तैनात हैं। पुलिसकर्मी भी जिला चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात हैं। AAP के लिए दिल्ली में चौका लगाना इस बार मुश्किल माना जा रहा है। नतीजों से तय होगा कि 27 साल से दिल्ली में सत्ता से बेदखल होती आ रही भारतीय जनता पार्टी को इस बार राजधानी के सिंहासन पर बैठने का मौका मिलेगा या आम आदमी पार्टी इस बार भी बाजी मार जाएगी। कांग्रेस को भी इस बार दिल्ली की जनता से बड़ी उम्मीद रही है, क्योंकि पिछले दो चुनावों में पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया।

यह भी पढ़ें: 1952 से 2025 तक और कांग्रेस के स्वर्णिम युग से AAP की ऐतिहासिक जीत तक... जानें दिल्ली विधानसभा चुनाव का इतिहास

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 07:10 IST