अपडेटेड 8 February 2025 at 11:16 IST

Delhi Election Results: दिल्ली CM आतिशी को जोर का झटका, रुझानों में अपनी सीट बचाने पर आफत, कालकाजी सीट पर रमेश बिधूड़ी आगे

कालकाजी सीट पर AAP-BJP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। CM आतिशी के सामने BJP के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा इस सीट से मैदान में हैं।

Follow :  
×

Share


Kalkaji Seat Result | Image: PTI, X

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू होने के बाद अब शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए। रुझानों में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। रुझान ही परिणामों में बदले तो AAP दिल्ली की सत्ता से बाहर हो जाएगी। इतना ही नहीं शुरुआती रुझानों में तो AAP के कई दिग्गज नेताओं का भी हाल बेहाल होता नजर आ रहा है।

दिल्ली की CM आतिशी से लेकर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन समेत AAP के कई बड़े नेता इस समय पीछे चल रहे हैं। कालकाजी सीट पर वैसे तो AAP- BJP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। BJP के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा इस सीट से मैदान में हैं।

आतिशी के हाथ से फिसलेगी कालकाजी सीट? 

कालकाजी पर वोटों की गिनती जारी है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों पर नजर डालें तो चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार CM आतिशी इस सीट से फिलहाल 1100 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं। BJP उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस की अलका लांबा तीसरे नंबर पर हैं। 

कालकाजी सीट का चुनावी इतिहास

बात 2020 चुनाव की करें तो कालकाजी सीट पर आतिशी की जीत हुई थीं। तब उन्हें 55 हजार 897 वोट मिले थे। वहीं, BJP के उम्मीदवार धर्मवीर सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 44 हजार 504 वोट मिले थे। आतिशी ने 11 हजार वोटों के अंतर से कालकाजी सीट पर कब्जा जमाया था। वहीं, साल 2015 के चुनाव में भी इस सीट पर AAP की ही जीत हुई थी। तब AAP प्रत्याशी अवतार सिंह ने 19 हजार से ज्यादा वोटों पर BJP उम्मीदवार को हराया था। 1998 से लेकर 2013 तक कालकाजी सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा। आम आदमी पार्टी के लिए कालकाजी सीट पर हैट्रिक लगाना मुश्किल दिख रहा है। 

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: राहुल नहीं ले पाए केजरीवाल से बदला, दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, लगातार तीसरी बार हाथ खाली

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 10:07 IST