अपडेटेड 8 February 2025 at 17:04 IST
दिल्ली की गांधी नगर-शहादरा, सीमापुरी (एससी) और रोहतास नगर सीटों पर किसका परचम? जानिए सब कुछ यहां
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। दिल्ली की 70 सीटों के लिए जनता ने वोटिंग की थी।
Delhi Assembly Election Result 2025: 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग की गिनती में बीजेपी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई और अंत तक इस बढ़त को तब तक बनाए रखा जब तक कि ये जीत में नहीं बदल गई। दिल्ली की गांधी नगर सीट पर कांग्रेस से बीजेपी में आए अरविंदर सिंह लवली ने बाजी मारी उन्होंने आम आदमी पार्टी के नवी चौधरी को शिकस्त दी। वहीं रोहतास नगर सीट पर जितेंद्र महाजन ने कमल खिलाया। उन्होंने आप की सरिता को हराया। इसके बाद शहादरा विधानसभा सीट से बीजेपी के संजय गोयल ने आप के जितेंद्र सिंह शंटी को हराया और सीमापुरी (एससी) सीट पर आम आदमी पार्टी के वीर सिंह धींगान ने बीजेपी की कुमारी रिंकू को शिकस्त दी।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में परिणाम के दिन लगातार बीजेपी ने लगातार बढ़त बनाए रखी। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों के लिए जनता ने वोटिंग की थी। इस बार दिल्ली में कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी बीते तीन चुनावों के मुकाबले इस बार पीछे होती हुई दिखाई दी है। इसके पहले 5 फरवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के 13,766 पोलिंग बूथों पर दिल्ली की जनता ने जनादेश दिया था। इस बार दिल्ली में पिछले 3 चुनावों के मुकाबले कम वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में 66.25% तथा सबसे कम वोटिंग साउथ-ईस्ट में 56.16% हुई है।
इसके पहले साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 65.63% वोटिंग हुई थी। जबकि इसके बाद साल 2015 में 67.12% और साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59% वोटिंग हुई थी। इन तीनों ही चुनावों में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। इस बार 60% वोटिंग हुई है। दिल्ली चुनाव की मतगणना के लिए 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान सुरक्षा के लिए CRPF की 38 कंपनियां तैनात हैं। स्थानीय पुलिस भी जिला चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात है। सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू होगी। सुबह 8.30 बजे ईवीएम खोली जाएंगी। मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। अधिकृत कर्मियों के साथ मीडिया को भी मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति होगी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 06:59 IST