अपडेटेड 5 February 2025 at 19:16 IST
MATRIZE एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, कांग्रेस का खाता खुलना भी मुश्किल; जानें AAP का कैसा रहा प्रदर्शन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 के सियासी दंगल के नतीजों से पहले MATRIZE एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें BJP को प्रचंड बढ़त मिलती दिख रही है।
MATRIZE Exit Poll : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 के सियासी दंगल के नतीजों से पहले MATRIZE एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें BJP को प्रचंड बढ़त मिलती दिख रही है। दूसरी ओर कांग्रेस के लिए हालात इतने खराब हैं कि उसे सीटें मिलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं AAP को भी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती दिख रही। जानिए आंकड़े और चुनाव समीकरण। बता दें चुनाव आयोग ने वोटिंग खत्म होने के बाद ही मीडिया हाउस को एग्जिट पोल जारी करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। इसी के साथ मैटराइज सर्वे एजेंसी के मुताबिक बीजेपी को 45 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी को 42 प्रतिशत वहीं कांग्रेस को 9 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
PMarq के अनुसार पुरुष-महिलाओं का वोट प्रतिशत
PMarq की ओर से किए गए सर्वे के अनुसार एग्जि पोल के नतीजे बताते हैं कि आम आदमी पार्टी को 46 फीसदी महिलाओं और 41 फीसदी पुरुष ने वोट दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 46 फीसदी पुरुष और 43 फीसदी महिलाओं ने वोट किया। कांग्रेस को 9 फीसदी पुरुष वर्ग का समर्थन मिला है, वहीं तीन फीसदी महिलाओं का वोट उनके पास गया।
MATRIZE एग्जिट पोल क्या है?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मैटराइज सर्वे एजेंसी ने ये सर्वे दिल्ली के 37547 लोगों पर किया है। इसमें से 17647.09 पुरुष मतदाता,11,639.57 महिला मतदाता और पहली बार वोट करने वाले कुल 8260.34 मतदाताओं से बातचीत की है। ये सर्वे CITI मैथेड पर किया गया है। इस सर्वे के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी को पुरुषों के 41 फीसदी वोट और महिलाओं के 46 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो इस चुनाव में दिल्ली के 46 फीसदी पुरुष और 43 फीसदी महिलाओं का समर्थन उनके साथ है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो इस चुनाव में कांग्रेस को 9 फीसदी पुरुषों और 8 फीसदी महिलाओं के वोट मिलने की संभावना जताई गई है। 4 फीसदी पुरुष और 3 फीसदी महिला निर्दलीय उम्मीदवार को वोट करेंगे।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 5 February 2025 at 18:52 IST