अपडेटेड 15 March 2026 at 20:04 IST

Kerala Assembly Elections 2026: CPIM ने जारी की 86 उम्मीदवारों की सूची, CM पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

Kerala Assembly Elections 2026: केरल में CPI(M) ने 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए 86 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं, जिनमें 56 मौजूदा विधायक शामिल हैं। राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे।

Follow :  
×

Share


Kerala Assembly Elections 2026 CPI(M) Candidate List | Image: ANI

Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इसी बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने पत्तों को खोलते हुए 86 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन ने तिरुवनंतपुरम में इस बात का आधिकारिक ऐलान किया। उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी ने अपने पुराने और अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है, जिसके तहत 56 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। 

दिग्गज नेताओं पर टिकी निगाहें

इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की है। पार्टी के निर्णय के अनुसार, पोलित ब्यूरो के एक सदस्य का चुनाव लड़ना अनिवार्य था, जिसके बाद यह तय हुआ कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन खुद चुनावी मोर्चा संभालेंगे। वह उत्तरी कन्नूर जिले की अपनी पारंपरिक सीट धर्मदम से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके साथ ही पार्टी की कद्दावर नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा को भी मैदान में उतारा गया है, जो कन्नूर की पेरावूर सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगी। 

चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

बता दें, इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग ने भी केरल की 140 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य में 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, 23 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 26 मार्च नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी। करीब दो महीने तक चलने वाली इस चुनावी प्रक्रिया में वोटों की गिनती 4 मई को होगी। 

केरल में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल में इस बार कुल 2.69 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। हाल ही में जारी हुई अंतिम वोटर लिस्ट के मुताबिक, राज्य में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है, जो चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। इस बार लगभग 4.24 लाख नए युवा मतदाता भी पहली बार वोट डालेंगे। 

मुख्य मुकाबला सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच माना जा रहा है, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए (NDA) भी पूरी ताकत के साथ मैदान में है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होने की पूरी संभावना है।

सीपीआई (एम) उम्मीदवारों की पूरी सूची

तिरुवनंतपुरम

  • परसाला - सीके हरेंद्रन
  • नेय्याट्टिनकारा - के अंसलन
  • वट्टियूरक्कावु - वीके प्रशांत
  • कट्टक्कडा - आईबी सतीश
  • नेमोम - वी शिवनकुट्टी
  • कजहाकुट्टम - कडकम्पल्ली सुरेंद्रन
  • वर्कला - वी जॉय
  • वामनपुरम - डीके मुरली
  • अट्टिंगल - ओएस अंबिका
  • अरुविक्कारा - जी स्टीफन

कोल्लम

  • कोल्लम - एस जयमोहन
  • इराविपुरम - एम नौशाद
  • चावरा - सुजीत विजयन
  • कुंदरा - एस सजीकुमार
  • कोट्टाराक्कारा - केएन बालगोपाल

पथानामथिट्टा

  • अरनमुला - वीना जॉर्ज
  • कोनी - केयू जनीश कुमार

अलाप्पुझा

  • चेंगन्नूर - साजी चेरियन
  • कायमकुलम - उ प्रतिभा
  • अम्बलप्पुझा - एच सलाम
  • अरूर - दलीमा जोजो
  • मावेलिक्कारा - एमएस अरुण कुमार
  • अलाप्पुझा - पीपी चित्ररंजन

कोट्टायम

  • एट्टुमानूर - वीएन वासन
  • कोट्टायम - के अनिल कुमार
  • पुथुपल्ली - केएम राधाकृष्णन

इडुक्की

  • उडुंबंचोला - केके जयेंद्रन
  • देवीकुलम - वकील ए राजा

एर्नाकुलम

  • अंगमाली - सजु पॉल
  • कोच्चि - केजे मैक्सी
  • वाइपिन - एमपी शाइनी
  • कुन्नाथुनाडु - पीवी श्रीनिजन
  • थ्रिक्काकरा - वकील पुष्पा दास
  • त्रिप्पुनिथुरा - केएन उन्नीकृष्णन
  • कलामस्सेरी - पी राजीव
  • कोठामंगलम - एंटनी जॉन
  • अलुवा - एम आरिफ
  • एर्नाकुलम -

त्रिशूर

  • इरिंजलाकुडा - आर बिंदू
  • वडक्कनचेरी - जेविओर चित्तिलापिल्ली
  • मनालुर - सी रवीन्द्रनाथ
  • चेलक्करा - यूआर प्रदीप
  • गुरुवयूर - एनके अकबर
  • पुथुक्कड - केके रामचन्द्रन
  • कुन्नमकुलम - एसी मोइदीन

पलक्कड़

  • अलाथुर - टीएम ससी
  • नेनमारा - के प्रेमन
  • पलक्कड़ -
  • मालम्बुझा - एक प्रभाकरन
  • कोंगड - के संथाकुमारी
  • थरूर - पीपी सुमोद
  • ओट्टापलम - के प्रेमकुमार
  • शोरनुर - पीपी माम्मीकुट्टी
  • त्रिथला - एमबी राजेश

मलप्पुरम

  • थावनूर - केटी जलील
  • तनूर - वी अब्दुल रहमान
  • पोन्नानी - एमके जकीर
  • कोंडोटी - केपी सुलेमान हाजी
  • पेरिंथलमन्ना - ईपी मुहम्मद हनीफा
  • नीलांबुर - यू शराफली
  • मांकड़ा - ईपी अलवी
  • वंदूर - केके दामोदरन
  • मलप्पुरम -
  • वेंगारा - मुहम्मद तवह कुंडुकुझियिल

कोझिकोड

  • कुट्टियाडी - केपी कुंजाहम्मद कुट्टी मास्टर
  • कोइलांडी - के दासन
  • पेराम्बरा - टीपी रामकृष्णन
  • बालुसेरी - केएम सचिदेव
  • कोझिकोड उत्तर - थोट्टाथिल रवीन्द्रन
  • बेपोर - पीए मुहम्मद रियास
  • कुन्नामंगलम - पीटीए रहीम
  • कोडुवल्ली -
  • तिरुवम्बदी - लिंटो जोसेफ

वायनाड

  • मनन्थावडी - या केलु
  • बाथरी - एमएस विश्वनाथन

कन्नूर

  • धर्मदम - पिनाराई विजयन
  • पय्यान्नूर - टीआई मधुसूदन
  • कल्लियास्सेरी - एम विजिन
  • अझिकोड - केवी सुमेश
  • मट्टनुर - वीके सनोज
  • थालास्सेरी - करयी राजन
  • थलिपराम्बु - पीके स्यामला
  • पेरावुर - केके शैलजा

कासरगोड

  • उडुमा - सीएच कुंजाम्बु
  • त्रिक्करिप्पुर - डॉ. पीपी मुस्तफा
  • मंजेश्वरम - केआर जयानंद 

ये भी पढ़ें:  West Bengal Assembly Election 2026: पिछली बार 8 फेज में होने वाला बंगाल चुनाव इस बार दो फेज में क्यों? 2021 में प्री-पोलिंग से रिजल्ट तक 52 लोगों की हुई थी मौत

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 20:00 IST