अपडेटेड 17 March 2026 at 18:28 IST
Kerala Elections 2026: केरल चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली सूची, कौन कहां से उम्मीदवार? देखें पूरी LIST
Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस ने आने वाले केरल विधानसभा चुनावों के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। राज्य पार्टी अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से मैदान में उतारा गया है।
Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस ने आने वाले केरल विधानसभा चुनावों के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। राज्य पार्टी अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से, वीडी सतीशन को पारावूर से, चांडी ओमन को पुथुप्पल्ली से, रमेश चेन्निथला को हरिपद से, राम्या हरिदास को चिरायिनकीझू से और के मुरलीधरन को वट्टियूरकावु सीट से मैदान में उतारा गया। इस सूची के साथ राज्य में चुनावी मुकाबला और तेज हो गया है। कांग्रेस ने कई मौजूदा नेताओं और नए चेहरों को टिकट दिया है।
20 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका मिला
कांग्रेस ने आने वाले केरल विधानसभा चुनावों के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 20 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया है। प्रमुख नामों में राज्य पार्टी अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से, वीडी सतीशन को पारावूर से और चांडी ओमन को पुथुप्पल्ली से मैदान में उतारा गया है।
9 अप्रैल 2026 को केरल विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को मतदान होना है। वहीं, वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त होने वाला है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 17 March 2026 at 18:20 IST