अपडेटेड 15 March 2026 at 17:56 IST
By Assembly Elections 2026: महाराष्ट्र और गुजरात समेत इन 4 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे
By Assembly Elections 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले चुनाव का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा, 6 राज्यों में 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है। गुजरात और महाराष्ट्र में 23 अप्रैल को मतदान होगा।
By Assembly Elections 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के अलावा, 6 राज्यों में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया। ज्ञानेश कुमार ने गोवा में 1 सीट, गुजरात में 1 सीट, कर्नाटक में 2 सीट, महाराष्ट्र में 2 सीट, नागालैंड में 1 सीट और त्रिपुरा में 1 सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया। इन सभी उपचुनाव सीटों के नतीजे 4 मई को आएंगे।
गुजरात और महाराष्ट्र में 23 अप्रैल को मतदान
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि गुजरात में 1 सीट और महाराष्ट्र में 2 सीटों पर उपचुनाव (By Assembly Elections) 23 अप्रैल को होगा। वहीं, इन 3 सीटों के नतीजे 4 मई को आएंगे।
गोवा और कर्नाटक में 9 अप्रैल मतदान
गुजरात और महाराष्ट्र के अलावा, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में भी उपचुनाव होना है। इन राज्यों में उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सभी राज्यों में 9 अप्रैल को उपचुनाव होगा। वहीं, इन सभी सीटों के नतीजे 4 मई को आएंगे।
5 राज्यों में इस तारीख को मतदान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा असम में 9 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम में पोलिंग की तारीख 9 अप्रैल, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल 29 अप्रैल और पुडुचेरी में पोलिंग की तारीख 9 अप्रैल का ऐलान किया। वहीं, इन 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की वोट गिनती की तारीख 4 मई को होगी।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 17:54 IST