बंगाल में BJP की बल्ले-बल्ले, जश्न में लड्डू-मिठाई नहीं अब बंटी झालमुड़ी, झाड़ग्राम में PM मोदी के खाते ही बना था बड़ा मुद्दा
BJP Distributes Jhalmuri: पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते ही कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। उन्होंने झालमुड़ी बनाकर खाई और बांटी।
BJP Distributes Jhalmuri: 'चार मई को मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी...', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात पश्चिम बंगाल में एक सभा को संबोधित करते हुए कही थी जो अब सच साबित होती दिख रही है। नतीजे के रुझान बीजेपी के पक्ष में आने के बाद कोलकाता में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।
जी हां, कोलकाता में पार्टी दफ्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'झालमुड़ी' बांटी और जश्न मनाया। यहां कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी थामे हुए उत्साह में 'हिंदू-हिंदू भाई-भाई के नारे लगाए। साथ ही उम्मीद जताई कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में जीत दर्ज करने वाली है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई झालमुड़ी फिर...
रसगुल्ला के लिए मशहूर कोलकाता में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ झालमुड़ी बनाई, बल्कि आपस में बांटकर खाई भी।
पश्चिम बंगाल में इस बार 'खेला'?
बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार 'खेला' होता दिख रहा है। राज्य की 294 सीटों में से 293 सीटों पर मतगणना जारी है। इस बार शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं। रुझानों में पार्टी सेंचुरी मार रही है। हालांकि, वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही राज्य में बहुमत को लेकर तस्वीर पूरी तरह से साफ हो पाएगी।
जब PM मोदी ने खाई थी झालमुड़ी
पश्चिम बंगाल में चुनावी सभाओं के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक झारग्राम में एक झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने 10 रुपये की झालमुड़ी खरीदकर उसका स्वाद चखा।
टीएमसी पर किया था पलटवार
पीएम मोदी का झालमुड़ी खाना गूगल सर्च में ट्रेंड कर गया था। इस दौरान ममता बनर्जी ने उन पर हमला भी बोला था। इसके बाद पीएम मोदी ने एक सभा में उनपर पलटवार करते हुए कहा था कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। झालमुड़ी मैंने खाई लेकिन झाल (मिर्च) तृणमूल कांग्रेस को लगी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 4 May 2026 at 13:28 IST