PM मोदी का जलवा बरकरार, रुझानों में 5 में से 3 राज्यों में बहुमत की ओर NDA, दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न, ढोल-नगाड़े बजने शुरू, VIDEO

पांच राज्यों में वोटों की गिनती की गहमागहमी के बीच बीजेपी मुख्यालय में व्यंजनों और मिठाईयों की खुशबू फैल रही है। इस दौरान की वीडियो सामने आई है जहां पूरियां छन रही हैं और जलेबियां तली जा रही है।

Follow :  
×

Share


Celebration outside Delhi BJP Headquarter | Image: Republic

Celebration outside Delhi BJP Headquarter: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। पांच राज्यों में वोटों की गिनती की गहमागहमी के बीच मुख्यालय में व्यंजनों और मिठाईयों की खुशबू फैल रही है। यहां कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए गरमा-गर्म पूरियां छन रही हैं और जलेबियां बनाई जा रही हैं।

इसके अलावा कुछ और वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें ढोल-नगाड़ों के साथ बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी की उत्सुकता और खुशी की झलक साफ देखी जा सकती है।

बंगाल के रुझानों में बीजेपी सरकार

पश्चिम बंगाल में इस बार 'खेला' हो रहा है। राज्य की 294 सीटों में से 293 सीटों पर मतगणना जारी है। इस बार शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं। रुझानों में पार्टी सेंचुरी मार रही है। जबकि ममता बनर्जी को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है।

अपनी ही सीट से पीछे चल रहीं ममता बनर्जी

इतना ही नहीं, रुझानों में खुद ममता बनर्जी अपनी ही सीट भवानीपुर से पीछे चल रही हैं। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर है। लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार, फिलहाल सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं।

104 सीटों पर बीजेपी की बढ़त

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक बीजेपी 104 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं टीएमसी 60 सीटों पर आगे चल रही है।

असम में जीत की हैट्रिक लगाने जा रही BJP

बात करें असम की तो, असम में 126 विधानसभा सीटों पर 9 अपैल को वोटिंग हुई थी। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है। जहां बीजेपी एजीपी और बीजीएफ के साथ गठबंधन में चुनावी मैदान में उतरी, तो वहीं कांग्रेस रायजोर दल, असम जातीय परिष और AIUDF के साथ चुनाव लड़ी। लेकिन ताजा रुझानों की मानें तो बीजेपी असम में जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक बीजेपी 78 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस 24 सीटों के साथ आगे चल रही है। हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी विधानसभा सीट से 15, 154 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

रुझानों में बीजेपी गठबंधन को बंपर बढ़त

इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शुरुआती रुझानों बीजेपी गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। बीजेपी गठबंधन 22 सीटों पर आगे चल रहा है। बता दें कि सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 है, जिसे रुझानों में बीजेपी गठबंधन पार कर चुकी है। 

बता दें कि खबरें आ रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंच सकते हैं, जहां वह जीत के जश्न में शामिल होंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Assam Chunav Result 2026 LIVE: असम में हिमंत बिस्वा सरमा का जलवा बरकरार, शुरुआती रुझानों में NDA का आंकड़ा बहुमत के पार

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 12:30 IST