Election Results 2026 Live: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में किसकी सरकार? मतगणना जारी
Assembly Election Results 2026 Live Updates: Republic Bharat पर देखें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी चुनाव परिणाम की LIVE कवरेज। सीट-वाइज नतीजे, वोट काउंटिंग, विजेता-हारने वाले उम्मीदवार और पार्टी प्रदर्शन की पूरी जानकारी एक ही जगह पाएं।
Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। सुबह 8 बजे से EVM Vote Counting शुरू हो गई है, जबकि उससे पहले डाक मतपत्रों (Postal Ballots) की गिनती की गई। शुरुआती रुझान (Trends) आने लगे हैं और जल्द ही सीट-वाइज नतीजों की तस्वीर साफ होने लगेगी। Election Commission of India (ECI) के आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर सीट-वाइज रिजल्ट, Winner List, Loser Candidates, Party Performance, Vote Share और Constituency-wise Updates लगातार अपडेट हो रहे हैं।
West Bengal Chunav Parinam 2026, Tamil Nadu Election Result 2026, Kerala Election Result LIVE, Assam Election Result 2026 और Puducherry Election Result 2026 के नतीजे न सिर्फ राज्य स्तर की राजनीति बल्कि राष्ट्रीय सियासत पर भी बड़ा असर डालेंगे। बंगाल में Mamata Banerjee की अगुवाई वाली TMC के लिए यह चुनाव अहम है, वहीं असम में BJP की लगातार तीसरी जीत की चर्चा है। केरल में LDF बनाम UDF की सीधी टक्कर और तमिलनाडु में DMK vs AIADMK के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।
LIVE Election Results 2026, Chunav Parinam LIVE, Vidhan Sabha Result 2026, EVM Counting LIVE Updates, Seat-wise Election Results और Breaking News के लिए जुड़े रहें Republic Bharat के साथ।
Live Blog
Assembly Election Results 2026 के हर ताज़ा अपडेट, सीट-वाइज नतीजे, EVM Vote Counting Trends, विजेता और हारने वाले उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, और पार्टी प्रदर्शन (Party Performance, Vote Share, Margin) की विस्तृत जानकारी के लिए जुड़े रहें Republic Bharat के साथ। West Bengal Chunav Parinam 2026, Tamil Nadu Election Results, Kerala Election LIVE Updates, Assam Election Result 2026 और Puducherry Vidhan Sabha Result से जुड़ी हर बड़ी खबर यहां रियल-टाइम में अपडेट की जा रही है।
LIVE Election Results 2026, Chunav Parinam LIVE, Vidhan Sabha Election Result 2026, Constituency-wise Results, Candidate List, Winner List और Losers List जैसी हर जरूरी जानकारी आपको एक ही जगह मिलेगी। इसके साथ ही Swing Analysis, Exit Poll vs Result Comparison, Party-wise Seat Tally और Latest Political Trends पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
चुनावी नतीजों का असर न सिर्फ राज्य की सरकारों पर बल्कि राष्ट्रीय राजनीति, गठबंधन समीकरण और आने वाले चुनावों की रणनीति पर भी पड़ेगा। ऐसे में हर अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और एक्सपर्ट एनालिसिस के लिए इस LIVE ब्लॉग के साथ जुड़े रहें और पेज को रिफ्रेश करते रहें।
- Listen to this article
4 May 2026 at 10:04 IST
सुबह 10 बजे के रुझानों में बंगाल में भाजपा बहुमत के करीब पहुंची
सुबह 10 बजे तक के रुझानों में बंगाल में भाजपा बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। भाजपा ने 145 सीटों पर बढ़त बना ली है। टीएमसी 96 सीटों पर आगे चल रही है।
4 May 2026 at 09:36 IST
भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कही शिकायत की बात
नौपाड़ा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, 'अभी तक उम्मीदवार या चुनाव एजेंट काउंटिंग सेंटर नहीं पहुंचे हैं और वे अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि वे स्ट्रॉन्ग रूम खोल रहे हैं। यह फ्रॉड करने की कोशिश है। हम अभी शिकायत करेंगे, हम ऑब्जर्वर के पास जा रहे हैं।'
Advertisement
4 May 2026 at 09:30 IST
तमिलनाडु में टीवीके 39 सीटों पर आगे, बना ली बड़ी बढ़त
Election Result 2026 Live:तमिलनाडु में ऐक्टर विजय की पार्टी टीवीके अपना दम दिखा रही है। टीवीके 39 सीटों पर आगे निकल गई है। यहां राजनीतिक तौर पर बड़ा परिवर्तन होता दिख रहा है। टीवीके के विजय बड़ा करिश्मा कर रहे हैं। बंगाल में टीएमसी 115 और बीजेपी 121 सीटों पर आगे है। असम में 69 सीटों पर बीजेपी आगे हो गई है। केरल में 83 सीटों पर कांग्रेस का गठबंधन आगे निकल गया है और लेफ्ट गठबंधन 53 सीटों पर है।
4 May 2026 at 09:08 IST
चुनाव आयोग से भी रुझान आने लगे हैं
- असम में बीजेपी एक सीट पर आगे
- केरलम में कांग्रेस एक सीट पर आगे
- तमिलनाडु में टीवीके को एक सीट पर बढ़त
Advertisement
4 May 2026 at 08:56 IST
बंगाल में सनातन की सरकार आ रही है- सुवेंदु अधिकारी
भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि बंगाल में सनातन की सरकार आ रही है, परिवर्तन हो रहा है. बीजेपी आ रही है।
4 May 2026 at 08:55 IST
भवानीपुर से ममता आगे, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे
- भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे
- खड़गपुर से बीजेपी के दिलीप घोष आगे
- बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे
- नोआपड़ा से बीजेपी के अर्जुन सिंह आगे
- भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी पीछे
- नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे
- हुंमायू कबीर दोनों सीटों पर आगे
4 May 2026 at 08:38 IST
TMC-BJP में कांटे की टक्कर
बंगाल में शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। खबर अपडेट किए जाने तक बीजेपी 35 और टीएमसी 30 सीटों पर आगे थी। वहीं असम में बीजेपी एकतरफा तरीके से आगे बढ़ रही है। बीजेपी 23 सीटों पर आगे चल रही है।
4 May 2026 at 08:33 IST
भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे, सुवेंदु अधिकारी पिछड़े
Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगे चल रही हैं. वहीं, भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी पिछड़ गए हैं. वहीं, रेजीनगर सीट से हुमायूं कबीर भी आगे चल रहे हैं.
4 May 2026 at 08:21 IST
बंगाल में भाजपा उम्मीदवार बोले जीतेंगे
पश्चिम बंगाल: काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रितेश तिवारी ने कहा, "भारी जीत के लिए बंगाल की जनता ने हमें वोट किया है...डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है...वो(TMC) चुनाव हार चुकी है, जनता ने उन्हें नकार दिया है, यह स्पष्ट हो चुका है..."
4 May 2026 at 08:15 IST
WB Election Results Live: भाजपा और टीएमसी 5-5 सीटों पर आगे
बंगाल के शुरुआती रुझानों मे भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. भाजपा और कांग्रेस 5-5 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
4 May 2026 at 08:09 IST
वोटों की गिनती शुरू
Assembly Election Results 2025: 8 बजते ही पहले पोस्टल बैलट्स की गिनती हो रही है और फिर ईवीएम खोली जाएंगी। पश्चिम बंगाल में संवेदनशील माहौल देखते हुए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार तमिलनाडु, केरल और पुडुच्चेरी में भी जमकर मतदान हुआ है। बंगाल की 293 सीटों के लिए 77 मतगणना केंद्रों पर गिनती होगी। मतगणना से पहले ही टीएमसी और बीजेपी ने एक दूसरे पर हेरफेर के आरोप लगाए हैं।
4 May 2026 at 08:07 IST
टीएमसी उम्मीदवार बोले- चौथी बार सरकार बनाएंगी ममता
Assembly Election Results 2026: बाराबनी से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बिधान उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए अपनी पार्टी की जीत को लेकर गहरा विश्वास जताया। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल लगातार चौथी बार "मां माटी मानुष" की सरकार बनते देखने के लिए तैयार है। स्थिरता पर जोर देते हुए उपाध्याय ने कहा कि राज्य में शांति और व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
4 May 2026 at 08:07 IST
डीएमके का पोस्ट- हम आर्यवाद को उखाड़ फेंकने आए हैं
Assembly Election Results 2026 : तमिलनाडु के चुनावी नतीजों से पहले सत्ताधारी DMK की IT विंग ने पोस्ट करते हुए कहा- हम द्रविड़वाद के वारिस हैं, जो आर्यवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने आए हैं।
4 May 2026 at 08:08 IST
बंगाल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
Assembly Election Results 2026 : 294 सदस्यों वाली बंगाल विधानसभा की 293 सीटों के लिए 77 केंद्रों पर मतगणना होगी। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता सीट पर गड़बड़ियों के चलते मतदान रद कर दिया गया है। वहां 21 मई को नए सिरे से मतदान होगा। इस बार राज्य में अभूतपूर्व सुरक्षा तैनाती की गई है। चुनाव आयोग ने 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। मतगणना केंद्रों पर रिटर्निंग अफसरों और पर्यवेक्षकों को छोड़कर सभी के लिए मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। पहली बार, चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश रोकने की खातिर मतगणना कर्मियों के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है।
4 May 2026 at 08:08 IST
नंदीग्राम से TMC उम्मीदवार पवित्र कर ने क्या कहा
Assembly Election Results 2026 : नंदीग्राम से TMC उम्मीदवार पवित्र कर ने कहा, "मैं और मेरी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और समर्थक जानते हैं कि नंदीग्राम में तृणमूल जीत रही है, बाकी सब बस समय की बात है। हमें 100 प्रतिशत यकीन है कि हम नंदीग्राम में जीत दर्ज करेंगे। हम सभी के आशीर्वाद के साथ मतगणना के लिए जा रहे हैं।"
4 May 2026 at 08:08 IST
बंगाल की एक सीट पर क्यों नहीं होगी मतगणना
Assembly Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की फलता सीट पर वोटों की गिनती नहीं होगी। चुनाव आयोग ने ईवीएम से छेड़छाड़, चुनावी प्रक्रिया गड़बड़ियों और गुंडागर्दी के आरोपों के बाद इस सीट पर मतदान रद्द कर दिए हैं। इस सीट पर अब 21 मई को मतदान कराए जाएंगे और 24 मई को परिणाम घोषित होंगे। ऐसे में पश्चिम बंगाल की एक सीट छोड़कर सभी पर मतदान होगा। फलता वही सीट है जहां से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान हैं। यूपी से भेजे गए पुलिस ऑब्जर्वर अजयपाल शर्मा और जहांगीर के बीच विवाद हुआ था।
4 May 2026 at 08:08 IST
पांचों राज्यों कितनी सीटें और क्या है बहुमत का आंकड़ा
Assembly Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 सीटें होगा। असम में 126 सीटें हैं जहां बहुमत काआंकड़ा 64 है। केरल में कुल 140 सीटों में से 71 सीटें बहुमत के लिए जरूरी हैं। पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है और यहां कुल 30 ही सीटें हैं। तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान करवाया गया है।
4 May 2026 at 08:08 IST
केरल में कांग्रेस ने पहले ही कर ली जश्न की तैयारी
Assembly Election Results 2026 : केरल के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले थी। ऐसे में गिनती शुरू होने से पहले ही केरलम में कांग्रेस ने जश्न की तैयारी कर ली है। यहां 140 सीटों पर कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। कांग्रेस यूडीएफ की अगुआई कर रही है। यूडीएफ के बाकी दलों ने कहा है कि चुनाव परिणाम देखने के बाद कांग्रेस ही मुख्यमंत्री को लेकर फैसला करेगी। केल में 9 अप्रैल को मतदान करवाए गए थे। केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल के नाम की चर्चा भी चलने लगी है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 4 May 2026 at 06:38 IST