अपडेटेड 19 March 2026 at 20:41 IST

Assam Elections 2026: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 22 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट; किसे कहां से मिला टिकट? देखें LIST

Assam Elections 2026: कांग्रेस पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। गुरुवार को जारी इस सूची में 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Follow :  
×

Share


कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की तीसरी लिस्ट | Image: X

Assam Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल किया हैं। उम्मीदवारों की लिस्ट आते ही असम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने असम चुनाव के लिए पहले ही दो लिस्ट जारी कर चुकी है। 

कांग्रेस ने कितने उम्मीदवारों का किया ऐलान

असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने से पहले दो लिस्ट पहले ही जारी कर चुकी है। जी हां, इससे पहले कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों वाली पहली और 23 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसी के साथ ही कांग्रेस ने अबतक 87 उम्मीदवारों की घोषणा की है। आपको बता दें कि असम में विधानसभा कुल सीटें 126 हैं। 

बीजेपी ने भी जारी की 88 प्रत्याशियों की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने भी असम चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 88 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया, जिसमें सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

असम में कब है चुनाव?

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 15 मार्च को असम विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान किया था। असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों के लिए वोटिंग होगी और चुनाव का परिणाम 4 मई को घोषित होगा।  

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 19 March 2026 at 20:32 IST