Assam Chunav Result 2026 LIVE: असम में हिमंत बिस्वा सरमा का जलवा बरकरार, शुरुआती रुझानों में NDA का आंकड़ा बहुमत के पार, INDI को बड़ा झटका
Assam Vidhan Sabha Election Result 2026: असम में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर किसकी सरकार बनेगी इस पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। असम में 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था। इस बार असम में सबसे बड़ा मुकाबला हिमंता बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई के बीच है। हिमंता 2001 से जलुकबाड़ी सीट से विधायक हैं और अपनी जीत का अंतर बढ़ाते रहे हैं।
Assembly Election Results 2026 LIVE: असम में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती आज यानी 4 मई को होगी। ऐसे में राज्य के चुनाव नतीजों पर देशभर की निगाहें टिकी हुई है। इस बार के चुनाव में भारी मतदान दर्ज किया गया, जिसे सत्ता और विपक्ष दोनों अपने पक्ष में बता रहे हैं। एनडीए और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। सभी एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, आज नतीजों के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
बता दें कि सरकार बनाने के लिए 64 सीटें जरूरी हैं। इस समय विधानसभा में बीजेपी के 64 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगियों में AGP के 9, UPPL के 7 और BPF के 3 विधायक हैं। विपक्ष में कांग्रेस के 26, AIUDF के 15, CPI(M) के 1 विधायक हैं। इसके अलावा 1 निर्दलीय विधायक भी है।
आज 4 मई 2026 को Election Commission of India (ECI) जारी करेगा असम विधानसभा चुनाव परिणाम। results.eci.gov.in और hindi.eci.gov.in पर पाएं सीट-वाइज रिजल्ट, विजेता-हारे उम्मीदवार, वोट काउंटिंग और पल-पल की ताजा जानकारी।
Live Blog
Assam Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 LIVE Updates: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। Election Commission of India (ECI) आज यानी 4 मई 2026 को मतगणना के साथ आधिकारिक परिणाम जारी करेगा। results.eci.gov.in और hindi.eci.gov.in पर आप सीट-वाइज रिजल्ट, विजेता और हारने वाले उम्मीदवारों की पूरी जानकारी, वोट काउंटिंग ट्रेंड्स और पार्टी प्रदर्शन की हर अपडेट रियल-टाइम में देख सकते हैं।
- Listen to this article
Advertisement
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 4 May 2026 at 06:24 IST