अपडेटेड 16 August 2024 at 17:34 IST

चुनावों का ऐलान, जम्मू-कश्मीर में किस दिन कहां वोटिंग? हरियाणा वालों को कब देना है वोट...जानिए सबकुछ

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे तो हरियाणा में एक ही चरण में चुनाव होंगे।

Follow :  
×

Share


Assembly elections in Jammu and Kashmir, Haryana | Image: Republic/ X

Haryana & Jammu Kashmir Assembly Election : जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे तो हरियाणा में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। वहीं मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां चुनावों का इंतजार अब खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में 3 अलग-अलग चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पिछले दिनों टीम जम्मू-कश्मीर चुनाव तैयारियां का हाल में जायजा लिया। लोकतंत्र में प्रतिभाग करने की लायक दिखाई दे रही थी। सभी की इच्छा थी कि जल्द चुनाव हों।

जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वादे पूरे करने की सच्ची भावना के तहत, यहां चुनाव प्रचार का समय कम है और मौसम भी अनुकूल है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव 3 चरणों में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा, दूसरे चरण में चुनाव 25 सितंबर और तीसरे में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

पहले चरण में कहां चुनाव?

दूसरे चरण में कहां चुनाव?

तीसरे चरण में कहां चुनाव?

4 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 20 अगस्त को जारी होगी। यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त होगी। 30 अगस्त तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। इसी तरह दूसरे चरण में 29 अगस्त को नोटिफिकेश जारी होगी और तीसरे चरण में 5 सितंबर को नोटिफिकेशन आएगा। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

जम्मू कश्मीर में मतदाताओं की संख्या 87.09 लाख

जम्मू कश्मीर के 20 जिलों में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जिनमें से सामान्य वर्ग के लिए 74, एसटी के लिए 9 और एससी के लिए 7 सीटें आरक्षित हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में कुल मतदाताओं की संख्या 87.09 लाख है। इनमें से पुरुष मतदाता 44.46 लाख, महिला मतदाता 42.62 लाख और फर्स्ट टाइम वोटर्स (18-19 साल उम्र) 3.71 लाख हैं। 20 से 29 की उम्र के युवा वोटर्स की संख्या 20.7 लाख है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 

हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो राज्य की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है।

कुल 22 जिले

  • हरियाणा- 90 सीट
  • सामान्य सीट- 73
  • SC- 17
  • ST-0

हरियाणा में 2.01 करोड़ वोटर्स

  • पुरुष मतदाता- 1.06 करोड़
  • महिला मतदाता- 0.95 करोड़
  • फर्स्ट टाइम वोटर्स- 4.52 लाख (18-19 साल उम्र)
  • युवा वोटर्स- 40.95 लाख (20-29 साल उम्र)

पोलिंग स्टेशन- 20629

  • नंबर ऑफ लोकेशन- 10495
  • शहरी- 7132
  • ग्रामीण- 13497
  • 125 पोलिंग बूथ- महिलाएं संभालेंगी। 150 मॉडल पोलिंग बूथ होंगे।

3 नवंबर को खत्म होगा हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल

पिछली बार 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में 21 अक्टूबर 2019 को चुनाव हुए थे, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को हुई थी। 27 सितंबर को चुनाव आयोग ने नोटिफेशन जारी किया था। सत्ताधारी बीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को 10, हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में एक-एक सीट आई। 7 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी। बहुमत नहीं मिलने पर बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के साथ हरियाणा, मगर महाराष्ट्र में चुनाव क्यों नहीं? इलेक्शन कमीशन का आया ये जवाब

चुनाव | इलेक्शन न्यूज़ | लेटेस्ट इलेक्शन न्यूज़ | चुनाव ख़बर | Elections News in Hindi | Republic Bharat

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 16 August 2024 at 17:29 IST