अपडेटेड 26 January 2025 at 19:22 IST

BIG BREAKING: टॉप अप स्कीम्स या फ्री ऑफर...दिल्ली चुनाव के लिए केजरीवाल कल कर सकते है AAP का मेनिफेस्टो जारी

Delhi elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) कल यानी सोमवार को अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है।

Follow :  
×

Share


Arvind Kejriwal | Image: @AamAadmiParty

Delhi elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) कल यानी सोमवार को अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल इस मेनिफेस्टो को जारी करेंगे। 

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए चुनाव है। उन्होंने कहा कि चुनाव में दो विपरीत विचारधाराएं आमने-सामने हैं- एक आम जनता के कल्याण पर केंद्रित है, दूसरी चुनिंदा धनी व्यक्तियों के समूह को लाभ पहुंचाने पर केंद्रित है।

दिल्ली चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह चुनाव यह तय करने के लिए है कि करदाताओं का पैसा कैसे खर्च किया जाना चाहिए। एक विचारधारा का प्रतिनिधित्व भाजपा करती है, जिसमें वह अपने करीबी सहयोगियों के हजारों करोड़ रुपये के ऋण माफ करने के लिए सार्वजनिक धन का उपयोग करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी विचारधारा, हमारा आप मॉडल है। यह मॉडल आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और परिवहन प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करता है।’’

केजरीवाल ने BJP को लेकर फिर लगाए आरोप

केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह आप द्वारा शुरू की गई सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह मुफ्त बिजली, मुफ्त बस यात्रा (महिलाओं के लिए) और दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाएं बंद कर देगी।’

केजरीवाल ने कल्याणकारी योजनाओं को ‘रेवड़ी’ बताने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा मध्यम वर्ग में अपराध बोध पैदा करने की कोशिश कर रही है, जबकि बड़े कारोबारियों को भारी छूट दी जा रही है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘जब भाजपा अपने दोस्तों के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ करती है, तो क्या यह रेवड़ी नहीं है?’’ दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

(इनपुट- पीटीआई)

इसे भी पढ़ें: उमेश तेरी$$$ बाहर निकल... उत्तराखंड में विधायक को मारने पहुंचा पूर्व MLA
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 26 January 2025 at 18:59 IST