अपडेटेड 21 February 2024 at 16:57 IST
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने फली एस नरीमन और अमीन सयानी के निधन पर जताया गहरा शोक, जानें क्या कहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रख्यात न्यायविद् फली एस नरीमन और रेडियो की जानीमानी हस्ती अमीन सयानी के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रख्यात न्यायविद् फली एस नरीमन और रेडियो की जानीमानी हस्ती अमीन सयानी के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया। शाह ने कहा कि नरीमन ने देश की न्यायिक प्रणाली के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने ठहरी लेकिन खनकती आवाज में रोडियो कार्यक्रम ‘बिनाका गीतमाला’ पेश करने वाले सयानी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी स्वर्णिम विरासत उन्हें अमर बनाती है।
शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘श्री फली एस नरीमन जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। प्रख्यात विद्वान नरीमन जी की कानून की गहरी समझ और ज्ञान ने हमारी न्यायिक प्रणाली के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम किया। कानून की एक शक्तिशाली आवाज आज उनके निधन के साथ खामोश हो गई। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।'
नरीमन का बुधवार को 95 वर्ष की आयु में यहां निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि रेडियो की प्रसिद्ध आवाज माने जाने वाले सयानी अब नहीं रहें। उन्होंने कहा, "सयानी जी के जाने से एक खालीपन पैदा हुआ है जिसे भरना मुश्किल है।
उनकी स्वर्णिम विरासत उन्हें अमर बनाती है। उनके प्रियजनों और लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।" सयानी ने बुधवार को 91 वर्ष की आयु में मुंबई में अंतिम सांस ली।
(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है)
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 21 February 2024 at 16:57 IST