अपडेटेड 17 January 2024 at 17:37 IST
2024 के गणतंत्र दिवस परेड में सिर्फ महिलाओं की होगी भागीदारी, महिला सशक्तिकरण का दिखेगा जलवा
Republic Day 2024: इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर केवल महिलाओं की ही भागीदारी देखने को मिलेगी। महिला सशक्तिकरण की झलक रिपब्लिक डे के परेड में नजर आएगी।
Republic Day Celebration 2024: इस साल गणतंत्र दिवस परेड बेहद खास बनने जा रहा है। इस परेड में केवल महिलाएं ही परेड करती नजर आएंगी। कर्तव्य पथ पर परेड, मार्चिंग दस्ते, झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सिर्फ महिलाओं की भागीदारी ही देखने को मिलेगी। वहीं महिला सैनिकों में भी इस बात का जोश देखने को मिल रहा है। इस परेड महिला सशक्तिकरण की तस्वीर झलकेगी। इसे लेकर रक्षा मंत्रालय ने विभागों को नोटिस भी जारी कर दी है। देश में पहली बार ऐसा होगा जब आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) की महिला टुकड़ी गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड करेंगी। इसके अलावा भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेवा से भी एक-एक टुकड़ी इस परेड का हिस्सा होंगी। सभी महिलाएं भारतीय सेनाओं में नारी शक्ति के बढ़ते वर्चस्व का प्रदर्शन करेंगी।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 17 January 2024 at 15:00 IST