Pinaka Long Range Guided Rocket: दुश्मनों के उड़ेंगे होश... DRDO ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, जानिए क्या है रेंज
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने 08 जुलाई, 2026 को चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) का सफल फ्लाइट-टेस्ट किया। इससे भारत की स्वदेशी रॉकेट शक्ति को नई शक्ति मिली गई है।
- डिफेंस न्यूज
- 2 min read
Pinaka Long Range Guided Rocket: भारत के स्वदेशी पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (Pinaka-LRGR) के परीक्षण का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रॉकेट को लॉन्च होते और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते देखा जा सकता है। डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने सफल फ्लाइट-टेस्ट के लिए DRDO, इंडियन आर्मी और इंडस्ट्री को बधाई दी है।
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने 08 जुलाई, 2026 को चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) का सफल फ्लाइट-टेस्ट किया। इस सफल टेस्ट से भारतीय सेना की युद्ध क्षमता को बड़ी मजबूती मिल गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रॉकेट को इन-सर्विस पिनाका लॉन्चर से लॉन्च किया गया, जिससे इसकी वर्सेटाइलनेस का पता चला और एक ही लॉन्चर से अलग-अलग रेंज के पिनाका वेरिएंट की लॉन्च कैपेबिलिटी मिली।
पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का काय है रेंज?
पिनाका LRGR रॉकेट को आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट ने हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी के साथ मिलकर डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी और रिसर्च सेंटर इमारत के सपोर्ट से डिज़ाइन किया है।
डीआरडीओ ने बताया 'पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) को इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR), चांदीपुर में तय की गई कम से कम 60 km की रेंज के लिए सफलतापूर्वक टेस्ट किया गया। ट्रायल के दौरान, LRGR ने टारगेट पर बिल्कुल सही निशाना लगाया जैसा कि पहले बताया गया था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट के सफल परीक्षण के बाद डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने सफल फ्लाइट-टेस्ट के लिए DRDO, इंडियन आर्मी और इंडस्ट्री को बधाई दी है। उन्होंने इसे लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट के लिए स्वदेशी डिजाइन और डेवलपमेंट कैपेबिलिटी में एक बड़ा माइलस्टोन बताया।
वहीं, डिफेंस सेक्रेटरी और सेक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस R&D और चेयरमैन, DRDO श्री राजेश कुमार सिंह ने ट्रायल्स को करीब से मॉनिटर किया और सफल टेस्ट से जुड़ी सभी टीमों को बधाई दी।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 8 July 2026 at 20:44 IST