VIDEO: कलेजे के टुकड़े को खोने का गम, आंखों में आंसू और वीरता पर गर्व...शहीद बेटे को मिला कीर्ति चक्र तो राष्ट्रपति से लिपट फफक-फफक रो पड़ीं मां

शहीद सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर और लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की असाधारण वीरता, साहस तथा देशसेवा के लिए दिए गए बलिदान को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण के दौरान शहीदों की मां का सब्र का बांध टूट गया और फूट-फूटकर रोने लगी।

कभी-कभी शब्द वो नहीं कह पाते हैं, जो कुछ तस्वीरें कह जाती है। ऐसे तस्वीरें सीधे दिल को छू जाती हैं और आंखों को नम कर देती हैं। देश के सर्वोच्च सदन राष्ट्रपति भवन में ठीक ऐसा ही रूह को झकझोर कर रख देने वाला दृश्य देखने को मिला। मौका था देश के वीर जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने का। जब शहीद जवानों की मां सम्मान ग्रहण कर मंच पर पहुंची तो उनका सब्र का बांध टूट गया और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लिपटकर रो पड़ी।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र सम्मान दिया गया। जब उनकी मां यह सम्मान लेने पहुंची तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो रहा था, मगर बेटे को खोने का असीम दर्द ने उनके धैर्य के बांध को तोड़ दिया। मां बेटे की शहादत की गाथा को सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगी।

राष्ट्रपति से लिपटकर रो पड़ीं शहीद की मां

कीर्ति चक्र थामते ही शहीद मां की नजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर पड़ी और उनका सब्र टूट गया। वे फूट-फूट कर रो पड़ीं और राष्ट्रपति के कंधे पर सिर रख दिया। द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रोटोकॉल की सभी सीमाओं को पार करते हुए मां के इस अथाह दर्द को अपनी बाहों में समेट लिया। इस दौरान पूरा सभागार कुछ पल के लिए ठहर सा गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रधानमंत्री मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक भावुक हो गए।

June 8, 2026

राष्ट्रपति ने लगे लगाकार बंधाया ढांढस

इसी समारोह में दूसरे वीर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को भी मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया। सम्मान लेने पहुंचीं उनकी मां भी बेटे की याद में भावुक होकर फफक-फफक कर रो पड़ीं। राष्ट्रपति मुर्मू खुद उनके पास पहुंचीं और सम्मान स्वयं प्रदान किया।राष्ट्रपति ने अत्यंत आत्मीयता से शहीद की मां को गले लगाया, उनके आंसू पोंछे और साहस बंधाया। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया।

June 8, 2026

 देशसेवा के लिए जवानों को सम्मान

शहीद सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर और लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की असाधारण वीरता, साहस तथा देशसेवा के लिए दिए गए बलिदान को कीर्ति चक्र से सम्मानित कर राष्ट्र ने उनके योगदान को याद किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे। समारोह में देश की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए कुल 7 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें: नरसंहार को सैन्य अभियान...,UN में भारत ने फिर दिखाया PAK को उसकी औकात

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 June 2026 at 13:13 IST