अपडेटेड 27 February 2026 at 23:25 IST

DRDO ने किया एयर-टू-एयर VSHORADS मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण, पलक झपकते ही ढेर होंगे दुश्मन के विमान-ड्रोन

DRDO VSHORADS Missile System: DRDO ने ओडिशा तट के पास चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली-VSHORADS के लगातार तीन सफल उड़ान परीक्षण किए हैं।

Follow :  
×

Share


DRDO VSHORADS Missile System | Image: X-Rajnath Singh

DRDO VSHORADS Missile System: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने शुक्रवार को ओडिशा तट के पास चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) के लगातार तीन फ्लाइट-ट्रायल सफलतापूर्वक कर लिए। DRDO ने टेस्ट के द्वारा VSHORADS मिसाइल सिस्टम की क्षमता को दोबारा परखा, जिसके तहत यह पता लगाया जा सके कि अलग-अलग स्पीड, रेंज और ऊंचाई पर उड़ने वाले तेज रफ्तार हवाई खतरों को निष्क्रिय करने में कितना कारगर है। 

दुश्मन के एयरक्राफ्ट को करेगा नष्ट 

फ्लाइट टेस्ट के दौरान मिसाइलों ने अलग-अलग खतरे के हालात में दुश्मन के एयरक्राफ्ट की नकल करते हुए हाई-स्पीड टारगेट को रोका और उसे नष्ट कर दिया। मिसाइलों ने अपने सभी एक्सट्रीम एंगेजमेंट पॉइंट को पूरा किया। बता दें, यह टेस्ट फाइनल डिप्लॉयमेंट कॉन्फिगरेशन में किया गया, जहां फील्ड ऑपरेटरों ने टारगेट एक्विजिशन और मिसाइल फायरिंग की।

क्या है VSHORADS?

VSHORADS एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है जिसे रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) ने दूसरी DRDO लैब्स और डेवलपमेंट कम प्रोडक्शन पार्टनर्स के साथ मिलकर देश में ही डिजाइन और डेवलप किया है। इस मिसाइल सिस्टम में आर्म्ड फोर्सेज की तीनों ब्रांच, यानी इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता है।

VSHORADS एक हल्का और सटीक मारक क्षमता वाली एक एडवांस और सबसे कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली है। यह अधिकतम 8 किलोमीटर मारक क्षमता तथा 4.5 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर स्थित लक्ष्यों को भेदने में क्षमता है।

रक्षा मंत्री ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिस्टम के सफल फ्लाइट-टेस्ट के लिए DRDO, आर्म्ड फोर्सेज और इंडस्ट्रीज को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि VSHORADS के लगातार तीन फ्लाइट-ट्रायल एक बड़ी सफलता है, और यह सिस्टम जल्द ही आर्म्ड फोर्सेज में शामिल किया जा सकता है।

रक्षा R&D डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी और DRDO के चेयरमैन डॉ. समीर वी कामत ने सिस्टम के डिजाइन और डेवलपमेंट में शामिल पूरी DRDO टीम, आर्म्ड फोर्सेज और इंडस्ट्री पार्टनर्स को बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  IPL 2026 Fixtures: बंगाल चुनाव का IPL पर पड़ सकता है असर, जानें कब होगा शेड्यूल का ऐलान?
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 February 2026 at 23:21 IST