Ola-Uber को लगा बड़ा झटका, भारत में लॉन्च हुई वियतनाम की Green SM टैक्सी सेवा, SUV 7 सीटर में मिलेगी 5 स्टार राइड, किराया भी है 50 प्रतिशत कम
VinFast Green SM: Ola-Uber और Rapido को टक्कर देने वियतनाम की कंपनी Green SM भारत में लॉन्च हो गई है। जानिए इस नई टैक्सी कंपनी के बारे में विस्तार से।
- बिजनेस न्यूज
- 3 min read
VinFast Green SM: Ola-Uber, Rapido के ड्राइवर और उनकी सेवाओं से सभी परेशान हैं। कभी ड्राइवर लोकेशन पर आते नहीं तो कभी गंदी गाड़ी लाते हैं। गर्मियों में तो एसी 1 नंबर पर चला कर ड्राइवर ग्राहकों को बहुत परेशान करते हैं। इसके साथ ही ग्राहकों से दुर्व्यवहार करना तो इनकी आदत बन गई है।
इसके साथ आपने भी देखा होगा कि अक्सर ड्राइवर बुकिंग लेने के बाद कैंसल कर देते हैं लेकिन कैंसिलेशन चार्ज कस्टमर से वसूला जाता है। लेकिन इन समस्याओं के बावजूद भी ये तीनों ऐप आधारित टैक्सी कंपनियां मुनाफा कमाई जा रही है क्यूंकि ग्राहकों के पास कोई विकल्प नहीं है। मगर अब इन तीनों को टक्कर देने वियतनाम की कंपनी Green SM (Green and Smart Mobility) भारत में लॉन्च हो गई है।
भारत आई Green SM कैब
शुक्रवार 5 जून से Green SM कैब सेवा भारत में शुरू हो गई है। गौरतलब है वियतनाम, लाओस, इंडोनेशिया और फ़िलीपींस के बाद Green SM के लिए भारत पांचवां देश बन गया है जहां उसकी कैब सेवायें चल रही है। हालांकि यह सेवा फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में शुरू हुई है। लेकिन कंपनी आगे विस्तार करते हुए अन्य राज्यों में भी अपनी सेवायें शुरू करेगी।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित लॉन्च इवेंट में हरियाणा सरकार के उद्योग-वाणिज्य और पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
कौन सी गाड़ी होगी टैक्सी में
Green SM की पेरेंट कंपनी Vingroup टैक्सी सेवा में अपनी खुद की कार कंपनी Vinfast की ही गाड़ियां चलाती है। भारतीय बाजार के लिए कंपनी ने अपनी Green Limo SUV सड़कों पर उतारी है जो कि एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी है।
कैसे बुक होगी
इस कंपनी की टैक्सी बुक करने के लिए यात्रियों को Green SM की ऐप डाउनलोड करनी होगी जो गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। ऐप के अलावा ग्राहक हॉटलाइन नंबर पर फोन कर टैक्सी बुक कर सकते हैं।
किराया कितना होगा
Green SM के अनुसार ओला-उबर और रैपिडो के मुकाबले उनका किराया करीब 50 प्रतिशत कम होगा।
मिल रहा 50 प्रतिशत डिस्काउंट
लॉन्च ऑफर के तहत Green SM ग्राहकों को राइड पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट प्रदान कर रही है। ग्राहकों को अधिकतम 250 रुपये का डिस्काउंट मिल सकेगा। यह ऑफर 5 से 11 जून तक उपलब्ध रहेगा।
मकसद 5 स्टार राइड्स प्रदान करना
Green SM ग्लोबल के सीईओ गुयेन वैन थान (Nguyen Van Thanh) ने बताया कि भारत दुनिया के सबसे अहम मोबिलिटी मार्केट में से एक है। इसका बड़ा आकार, तेज़ी से होती ग्रोथ और इनोवेशन की मज़बूत भावना ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन के भविष्य के लिए कई मौके पैदा कर रही है। Green SM का मकसद ग्राहकों को हाई-क्वालिटी वाली 5 स्टार इलेक्ट्रिक राइड्स प्रदान करना है।"
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 6 June 2026 at 19:22 IST