Tata Motors की गाड़ियां बनी कंपनी के लिए रॉकेट, टूटे पिछले सारे रिकार्ड, बिक्री में आया 46 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल

Tata Motors ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी और पिछले सारे रिकार्ड तोड़ डाले।

Upcoming Tata Punch Facelift | Image: X

Tata Motors ने पिछले कई महीनों से लगातार बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखी है। बता दें कि टाटा मोटर्स पहले ही देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी बन गई है। लेकिन अब टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी और पिछले सारे रिकार्ड तोड़ डाले। 

पहली तिमाही में कितनी हुई सेल 

टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कुल 1,82,574 गाड़ियां बेची हैं। इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हुई बिक्री दोनों शामिल है। जबकि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) में 1,24,809 यूनिट बेची थी। इस तरह, साल-दर-साल आधार पर टाटा मोटर्स ने 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

EV कितनी बिकी 

EV की बिक्री पर ध्यान दें तो पहली तिमाही (Q1 FY27) में टाटा मोटर्स की घरेलू + अंतरराष्ट्रीय दोनों बिक्री मिलाकर कुल 34,467 यूनिट्स रही। जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में टाटा मोटर्स 16,231 यूनिट्स ही बेच सकी थी। इससे कंपनी ने 112 प्रतिशत की बहुत भारी बढ़त हासिल की है।  

जून में कितनी बिकी टाटा की गाड़ियां 

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के MD और CEO शैलेश चंद्र ने बताया कि कंपनी ने तिमाही का समापन तो शानदार ढंग से किया, साथ ही जून में भी टाटा ने 63,083 बेची जिसमें हैचबैक, सेडान और एसयूवी भी शामिल हैं। तो वहीं EV सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने 14,800 यूनिट्स की अब तक की सबसे ज़्यादा मासिक बिक्री हासिल की है। इससे टाटा की बिक्री की संख्या साल-दर-साल लगभग तीन गुना हो गई। 

कौन सी गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकी 

टाटा मोटर्स को यह कामयाबी दिलवाने में कंपनी की Tata Punch और Tata Nexon का तो सबसे बड़ा योगदान रहा ही। साथ ही नई Tata Tiago को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा Tata Sierra का जलवा तो अभी भी बरकरार है और ऊपर से Sierra EV के लॉन्च के बाद कंपनी की सेल में और बढ़ोतरी दिखने की पूरी उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें- WagonR, Dzire से लेकर Ertiga और Vitara तक मारुति सुजुकी की सभी गाड़ियों की कीमतें बढ़ी, जानिए अब कितने की पड़ेगी आपकी पसंदीदा कार

 

 

 

 

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 3 July 2026 at 14:34 IST