वायदा बाजार में चांदी 522 रुपये बढ़कर 98,406 रुपये प्रति किलोग्राम पर
प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने से सोमवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 522 रुपये बढ़कर 98,406 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 522 रुपये या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 98,406 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
- बिजनेस न्यूज
- 1 min read
वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में उछाल | Image:
Unsplash
प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने से सोमवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 522 रुपये बढ़कर 98,406 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 522 रुपये या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 98,406 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,237 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 33.16 डॉलर प्रति औंस रहा।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 March 2025 at 15:16 IST