अपडेटेड 8 April 2025 at 10:44 IST
BIG BREAKING: 'ब्लैक मंडे' के बाद आज हरे निशान से शुरू हुआ शेयर बाजार, Sensex और Nifty में उछाल
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को उछाल देखा गया। बीते दिन की गिरावट के बाद संभलकर कारोबार करते हुए घरेलू शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की।
Share Market Today Update: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को उछाल देखा गया। बीते दिन की गिरावट के बाद संभलकर कारोबार करते हुए घरेलू शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की। शुरुआत करोबार में सेंसेक्स 875.83 अंक उछलकर 74,013.73 अंक पर पहुंच गया। ऐसे ही निफ्टी 22,446.75 अंक पर कारोबार करता दिखा। शेयर मार्केट में यह तेजी एशियाई बाजार में बढ़त के कारण आई है।
इन शेयरों में आई तेजी
मंगलवार सुबह कई शेयर हरे निशान पर खुले। इसमें टाइटन, बजाज फिन्सर्व, अडानी पोर्ट, एसबीआई, एक्सिस बैंक आदि रहे। इनसे सबसे ज्यादा तेजी टाइटन के शेयर में देखी गई। बाजार खुलने के करीब 15 मिनट बाद ही यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। वहीं कई कंपनियों के शेयर में गिरावट भी देखने को मिली। इनमें पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया आदि कंपनियों के शेयर शामिल हैं।
मंगलवार को एशियाई बाजारों में रौनक देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 शेयर बाजार 6% से ज्यादा ऊपर गया। सोमवार को इसमें लगभग 8% की गिरावट आई थी। यह उछाल वॉल स्ट्रीट में आए उतार-चढ़ाव के बाद आया है। अमेरिकी शेयर बाजार में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयात शुल्क बढ़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद भारी गिरावट आई थी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 8 April 2025 at 09:39 IST