Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी, इतने अंकों की बढ़त
Sensex and Nifty: बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 591.19 अंक चढ़कर 77,930.20 अंक पर पहुंच गया।
- बिजनेस न्यूज
- 1 min read
Sensex and Nifty: घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई।
मजबूत वैश्विक रुझानों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी ने भी बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 591.19 अंक चढ़कर 77,930.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 188.5 अंक की बढ़त के साथ 23,642.30 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।
अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0,26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,403.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 19 November 2024 at 11:04 IST