शुरुआती कारोबार में रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार

Early Trade: रुपये ने शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Early Trade: रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ तीन पैसे मजबूत होकर 83.99 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि दिन में रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है, क्योंकि मजबूत डॉलर तथा घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा है। हालांकि, कच्चे तेल की कमजोर कीमतों से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिल सकता है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 84.01 प्रति डॉलर पर खुला और फिर शुरुआती सौदों के बाद 83.99 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.02 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 103.59 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,435.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Sensex and Nifty: घरेलू बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट, सेंसेक्स इतने अंक पर

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 17 October 2024 at 10:37 IST