अपडेटेड 9 October 2024 at 11:36 IST
रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.92 प्रति डॉलर पर
Early Trade: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है।
Early Trade: रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.92 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.92 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.97 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.58 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,729.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 9 October 2024 at 11:11 IST