अपडेटेड 5 December 2025 at 10:36 IST

BREAKING: RBI ने दिया बड़ा तोहफा, रेपो रेट में कटौती का ऐलान, कम होगी आपके लोन की EMI

Repo rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गर्वनर ने रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है। इस साल RBI ने चार बार रेपो रेट घटाई है। इसका असर आपकी EMI, होम लोन की ब्याज दर, पर्सनल लोन और कार लोन तक पर पड़ेगा।

Follow :  
×

Share


RBI Governor Sanjay Malhotra | Image: X

RBI on Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज, 5 दिसंबर 2025 को बड़ा ऐलान करते हुए रेपो रेट में कटौती की है। गर्वनर संजय मल्होत्रा ने ऐलान किया कि रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की। अब रेपो रेट कम होकर 5.25% पर आ गई है। इस फैसले से लोनधारकों पर EMI का बोझ कुछ हद तक कम होगा। 

रेपो रेट में कटौती का फैसला RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की 3 से 5 दिसंबर तक चली बैठक में लिया गया। 2025 में ये चौथी बार है, जब रेपो रेट घटाई गई है।

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दी जानकारी

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने रेपो रेट में कटौती के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "MPC (मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी) ने पॉलिसी रेपो रेट को तुरंत प्रभाव से 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% करने के लिए एकमत से वोट किया।" रेपो रेट घटने से आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी। इससे EMI, होम लोन की ब्याज दर, पर्सनल लोन और कार लोन पर सीधा असर पड़ेगा। 

रेपो रेट घटने का मतलब क्या है?

रेपो रेट वह दर है जिस पर बैंक, आरबीआई से कर्ज लेते हैं। रेपो रेट घटने से बैंकों के लिए कर्ज लेना सस्ता हो जाता है। बैंक भी ग्राहकों को सस्ता कर्ज (Home Loan, Car Loan आदि) ऑफर कर सकते हैं।

इस साल 3 बार रेपो रेट में हो चुकी है कटौती

इससे पहले RBI इस साल रेपो रेट में अबतक 3 बार कटौती कर चुका है। सबसे पहले फरवरी 2025 में रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाई गई थी। 5 सालों बाद ये पहली राहत थी। इसके बाद रेपो रेट 6.25% हो गई थी। वहीं, अप्रैल महीने में रेपो रेट में फिर बदलाव हुआ था। इसमें 25 बेसिस प्वाइंट की और कटौती की गई। फिर जून में भी केंद्रीय बैंक ने अप्रत्याशित रूप से इसमें 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। इससे रेपो रेट घटकर 5.5% आ गई थी। अब 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद रेपो रेट 5.25% कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: भारत की GDP में 8.2% ग्रोथ का अनुमान, फिर IMF ने नेशनल अकाउंट्स आंकड़ों को ग्रेड 'C' क्यों दिया? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में दिया जवाब

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 5 December 2025 at 10:18 IST