अपडेटेड 23 July 2024 at 07:25 IST

Petrol-Diesel Price Update: फिर अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत...

Petrol and Diesel Price Update: आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बदलाव हुआ है। आप यहां जान सकते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम क्या हैं।

Follow :  
×

Share


पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत | Image: ANI

Petrol and Diesel Price Update 23rd July 2024: देशभर में हर दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में बदलाव होता है। जिसके अनुसार कुछ जगहों पर ईंधन की कीमत घटती है तो कुछ जगहों पर इनके दामों में इजाफा होता है। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी मंगलवार, 23 जुलाई को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी कर दी हैं।

दरअसल, हर दिन सुबह 6 बजे देश भर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम अपडेट किए जाते हैं। जिसके अनुसार आज भी सुबह 6 बजे भारत में ईंधन की कीमतों में बदलाव किया गया है।  ऐसे में अगर आप अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आपको ईंधन की नई कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम क्या होगा।

दिल्ली-मुंबई समेत इन महानगरों में इतना हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Prices)

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें (Oil prices in major cities)

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर है।

हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर है।

नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर है।

गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर है।

चंढ़ीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर है।

जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर है।

लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है।

पटना: पेट्रोल 105.18  रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर है।

SMS के जरिये जानें पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत (How to check price of Petrol Diesel)

अगर आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत के बारे में जानना है और अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। जिसके बाद आपको अपने शहर में चल रहे फ्यूल के दामों की जानकारी घर बैठे ही मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

वहीं, अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में अभी और सताएगी गर्मी! किन राज्यों में होगी बरसात? जानिए मौसम का हाल

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 23 July 2024 at 07:25 IST