अपडेटेड 1 November 2024 at 08:35 IST
Cylinder Price: दिवाली के अगले दिन फूटा महंगाई का बम, फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम;चेक करें नए रेट...
Cylinder Price Hike: LPG सिलेंडर 62 रुपये महंगा हो गया है। ये दाम कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
LPG Cylinder Price Hike: दिवाली के अगले दिन ही आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए गए है। शुक्रवार (1 नवंबर) को सिलेंडर 62 रुपये महंगा हो गया है। ये दाम कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Price) के बढ़े है। घरेलू सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder Price) के कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। कभी कीमत बढ़ती, कभी घटती तो कभी स्थिर भी रहती है। आज, 1 अक्टूबर को LPG सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं।
लगातार चौथे महीने बढ़े दाम
शुक्रवार (1 नवंबर) को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 62 रुपये बढ़ा दी। लगातार चौथे महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ी थी। वहीं सितंबर में यह 39 रुपये और अगस्त में 8.50 रुपये महंगा हुआ था। जुलाई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 30 रुपये घटाए गए थे।
अब कितने में मिल रहा कमर्शियल सिलेंडर?
इंडियन ऑयल (Indian Oil) द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार 1 नवंबर 2024 से दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1802 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 1740 का था। वहीं, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 1754 रुपये, कोलकाता में 1911.50 रुपये और चेन्नई में 1964 रुपये हो गए है।
पुराने रेट पर मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर
बात 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder Rates) की करें तो मार्च महीने से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह अपने पुराने दाम पर ही मिलेगा। दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है। कोलकाता में यह 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये में मिल रहा है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 November 2024 at 08:33 IST