LPG Cylinder Price: त्योहारी सीजन के बीच आम जनता को महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम, चेक करें नए रेट
LPG Cylinder new rates: त्योहारों के बीच आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है, क्योंकि 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। कीमतों में थोड़ा उछाल आया। इससे पहले सिलेंडर के दाम लगातार घटाए जा रहे थे।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read
LPG Cylinder Price: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इस बीच आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। आज (1 अक्टूबर) को LPG सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। सिलेंडर 16 रुपये तक महंगा हुआ है। हालांकि कीमतों में ये उछाल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुआ है, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं।
वैसे इससे पहले लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घट रहे थे। 1 सितंबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 51 रुपये की कटौती की गई थी।
अब कितने हुए सिलेंडर के दाम?
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब 1595.50 रुपये का मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1580 रुपये थी। यानी सिलेंडर के दाम में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बात दूसरे महानगरों की करें तो कोलकाता में अब यह सिलेंडर अब 1700 रुपये में मिलेगा, जिसकी सितंबर में कीमत 1684 रुपये थी।
मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर के नए दाम 1547 रुपये हो गए है। बीते महीने यह 1531.50 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में अब यह सिलेंडर अब 1754 रुपये में मिलेगा। सितंबर में यहां इसकी कीमत 1738 रुपये थी।
लगातार कम हो रही थीं कीमतें
अप्रैल महीने से लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें घटाई गई है। मार्च तक 19 किलो वाला ये सिलेंडर दिल्ली में 1803 रुपये में मिलता था। सितंबर तक इसकी कीमतें घटकर 1580 रुपये आ गई थीं। हालांकि अब इसमें कुछ इजाफा हुआ और अक्टूबर में सिलेंडर के दाम बढ़कर 1595.50 रुपये तक पहुंच गए हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अब भी स्थिर
बात घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों की करें तो ये स्थिर बनी हुई है। आखिरी बार आखिरी बार अप्रैल में इसके दाम में बदलाव हुआ था। 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी थी।
दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर अब भी 853 रुपए में मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में दाम 868.50 रुपए बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Bank Holidays in October 2025: अक्टूबर में करीब 20 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की FULL LIST
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 October 2025 at 07:56 IST