अपडेटेड 3 February 2026 at 11:02 IST

Stock Market: टैरिफ डील से बम-बम हुआ बाजार, सेंसेक्स में तूफानी तेजी, 83500 के पार; सोने-चांदी में भी थमी गिरावट लगाई छलांग

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से आज घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 3,500 अंक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी50 इंडेक्स में करीब 1,200 अंक की तेजी आई।

Follow :  
×

Share


Stock Market | Image: Freepik

Stock Market : भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से आज घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 3,500 अंक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी50 इंडेक्स में करीब 1,200 अंक की तेजी आई। मजह 15 मिनट में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये उछलकर 468.32 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

सेंसेक्स की टॉप 30 में से 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली रही है। बाजार में हर तरफ उछाल है। जिसकी वजह से निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ है। बता दें, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इटरनल के शेयरों में तगड़ी उछाल देखने को मिली है। लंबे समय से प्रतीक्षित अमेरिका-भारत व्यापार समझौते और भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ में 50% से 18% की भारी कटौती के बाद भारतीय इक्विटी बाजारों ने जोरदार शुरुआत की।

इस समझौते के तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 3,656.74 अंक चढ़कर 85,323.20 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 1,219.65 अंक की बढ़त के साथ 26,308.05 पर पहुंच गया। बाद में दोनों सूचकांकों ने अपनी बढ़त को आगे बढ़ाया। सेंसेक्स 4,205.27 अंक या 5.14 प्रतिशत बढ़कर 85,871.73 पर पहुंच गया।

डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

टैरिफ कटौती का असर रुपये पर भी पड़ा है। डॉलर के मुकाबले रुपया एक प्रतिशत मजबूत हो गया है। 1 डॉलर की कीमत 90.42 रुपये है। बता दें, रुपये की कीमतों में 1.2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

इसे भी पढ़ें- आंतें लाल, हरे नाखून, आश्रम के बाहर अस्थालाइन की बोतल और चीख...साध्वी प्रेम बाईसा की मौत में जहर का एंगल; चश्‍मदीद ने बताया पूरा सच

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 11:01 IST