Ola-Uber और Rapido से कैसे अलग है नई Green SM टैक्सी सेवा? गाड़ी भी है गजब की, जानिए इस नए कैब मॉडल को

Ola-Uber और Rapido से कैसे अलग है नई Green SM टैक्सी सेवा? गाड़ी भी है गजब की, जानिए इस नए कैब मॉडल को विस्तार से

green sm cab | Image: green sm cab

Ola-Uber और Rapido तीनों को टक्कर देने वियतनाम की कंपनी Green SM (Green and Smart Mobility) भारत में लॉन्च हो गई है। हालांकि यह सेवा फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में शुरू हुई है। लेकिन कंपनी आगे विस्तार करते हुए अन्य राज्यों में भी अपनी सेवायें शुरू करेगी।   

Green SM कैब सेवा ओला-उबर और रैपिडो से बिल्कुल अलग है। ये तीनों कंपनियां जहां अपनी कैब सीएनजी पर चलाती है तो वहीं Green SM अपनी कैब सेवा में सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही रखेगा। इसके साथ ही एक बड़ा फर्क यह है कि Green SM कैब में गाड़ी ड्राइवर की ना होकर कंपनी की ही रहेगी। कंपनी ड्राइवर को वेतन देगी जिसके तहत ड्राइवर Green SM टैक्सी के जरिए ग्राहकों को सेवा प्रदान करेंगे। 

गाड़ी का मालिक ड्राइवर नहीं कंपनी खुद होगी 

बता दें कि ओला-उबर में ड्राइवर गाड़ी का मालिक होता है इलसिए गाड़ी और उसके रखरखाव का सारा खर्चा ड्राइवर खुद उठाता है। यही कारण है कि ड्राइवर गाड़ी के एसी को लेकर भी मनमानी करता है। तो वहीं ग्रीन एसएम में गाड़ी का मालिक ड्राइवर ना होकर कंपनी खुद ही रहेगी। इससे Green SM खुद ही अपनी सभी गाड़ियों के रखरखाव पर खर्चा करेगी तो गाड़ियां साफ भी रहेगी और ड्राइवर एसी चलाने के लिए भी आना-गानी भी नहीं करेंगे। 

टैक्सी में सिर्फ SUV चलेगी 

बता दें कि Green SM, Vingroup की ही सहयोगी कंपनी है जिसमें सभी गाड़ियां ग्रुप की कार कंपनी Vinfast की होगी। ओला-उबर और रैपिडो में जहां हैचबैक, सेडान और एसयूवी तीनों प्रकार की गाड़ियां मिलती है लेकिन इसमें Vinfast की Green Limo SUV की राइड के सड़कों पर उतारी गई है जो कि एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी है।  

किराये भी होगा सस्ता 

ओला-उबर और रैपिडो की लगभग सभी गाड़ियां सीएनजी पर चलती है। लेकिन Green SM की सभी EV गाड़ियां है। अब जब गाड़ी इलेक्ट्रिक है तो उसको चलाने में भी खर्चा बहुत कम आएगा। इस कारण कंपनी ग्राहकों को सस्ती कीमत में एसयूवी का मजा कराएगी। 

BluSmart Cab के फॉर्मेट जैसी है ये सेवा

Green SM कैब सेवा से पहले भारत में BluSmart Cabs सेवा भी शुरू हुई थी जो कुछ समय पहले भारी घाटे के चलते बंद कर दी गई थी। BluSmart भी अपने ड्राइवर को वेतन देकर सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों के जरिए ही टैक्सी सेवा प्रदान करती थी। बस दोनों में इतना ही फर्क है कि Green SM के पास अपनी पेरेंट कंपनी Vinfast के जरिए गाड़ियां है जबकि ब्लूस्मार्ट टाटा, MG आदि की EV कार सड़क पर उतारती थी।  

कैसी है Vinfast Limo Green

ओला-उबर और रैपिडो में एसयूवी बुक करने पर Maruti Suzuki Ertiga मिलती है। लेकिन Ertiga के मुकाबले Green SM Limo बहुत बेहतर है। इसमें बहुत बड़ा केबिन स्पेस मिलता है। गाड़ी की सीट भी बेहद आरामदायक है। गाड़ी की फ्रंट, मिड और बैक तीनों रो में अलग-अलग एसी विंडो दी गई है जिससे यात्रियों को सभी सीट पर अच्छी और तेज हवा मिल सकें।  

सुरक्षा के साथ सुविधाएँ भी मिलेगी

Green SM के अनुसार उनकी हर गाड़ी में ग्राहकों के लिए पानी की बोतल, टिश्यू जैसी कुछ जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध रहेगी। Green SM Limo गाड़ी में 'सिक्योर-टू-सेफ' (Secure-to-Safe) सेफ्टी सिस्टम भी लगा है, जिसमें अंदर और बाहर के कैमरे, AI-पावर्ड टेक्नोलॉजी और ड्राइवर व यात्रियों, दोनों के लिए इमरजेंसी सपोर्ट बटन भी लगाया गया है।

मिलेगी हाई-क्वालिटी राइड 

कंपनी के अनुसार Green SM का मकसद ग्राहकों को हाई-क्वालिटी वाली 5 स्टार इलेक्ट्रिक राइड्स प्रदान करना है।

इसे भी पढ़ें- Ola-Uber को लगा बड़ा झटका, भारत में लॉन्च हुई वियतनाम की Green SM टैक्सी सेवा, SUV 7 सीटर में मिलेगी 5 स्टार राइड, किराया भी है 50 प्रतिशत कम

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 6 June 2026 at 19:47 IST