अपडेटेड 10 March 2025 at 14:00 IST
होंडा ने ताकाशी नाकाजिमा को होंडा कार्स इंडिया का नया सीईओ बनाया
जापानी वाहन विनिर्माता होंडा ने सोमवार को कहा कि उसने ताकाशी नाकाजिमा को होंडा कार्स इंडिया का नया अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया है।
Takashi Nakajima | Image:
Social Media
जापानी वाहन विनिर्माता होंडा ने सोमवार को कहा कि उसने ताकाशी नाकाजिमा को होंडा कार्स इंडिया का नया अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया है। वो एक अप्रैल, 2025 से कार्यभार संभालेंगे।
होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के प्रबंधन में बदलाव के तहत नाकाजिमा एक अप्रैल, 2025 से सीईओ का कार्यभार संभालेंगे। अभी वो होंडा मोटर रूस के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
होंडा कार्स इंडिया सीईओ का ऐलान
कंपनी ने एक एक बयान में कहा कि नाकाजिमा, ताकुया त्सुमुरा की जगह लेंगे, जो भारत में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद होंडा मुख्यालय में जापान चले गए हैं।नाकाजिमा 2021 से होंडा मोटर रूस के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 March 2025 at 14:00 IST