हीरो मोटो कॉर्प ने संजय भान को पदोन्नत कर कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाया

दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने वैश्विक कारोबार मामलों के अपने मुख्य व्यापार अधिकारी संजय भान को पदोन्नत कर कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाया है।

Hero Motors | Image: Hero Motors

दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने वैश्विक कारोबार मामलों के अपने मुख्य व्यापार अधिकारी संजय भान को पदोन्नत कर कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाया है। उनकी नियुक्ति एक सितंबर से प्रभाव में आ गयी है।

हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि भान अपनी नई भूमिका में हाल में स्थापित ग्लोबल ‘मार्केट इनसाइट्स फंक्शन’ के साथ-साथ वैश्विक उत्पाद योजना (जीपीपी) पोर्टफोलियो का भी नेतृत्व करेंगे।

भान ग्लोबल बिजनेस और जीपीपी के सीईओ को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे। इसके अतिरिक्त, वह ‘ग्लोबल मार्केट इनसाइट्स फंक्शन’ के प्रमुख के रूप में सीधे कार्यकारी चेयरमैन को रिपोर्ट करेंगे। साथ ही खेल इकाई का भी नेतृत्व करेंगे।

कंपनी के बयान के अनुसार भान 1991 में कंपनी में शामिल हुए और इस अवधि के दौरान कई दोपहिया मॉडल को पेश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: लगातार दूसरे महीने बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 September 2024 at 13:14 IST