अपडेटेड 18 October 2025 at 16:23 IST
Dhanteras 2025: धनतेरस पर नहीं खरीदा सोना तो 10 मिनट में करें खरीदारी, 5 प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंड के साथ Gold-ही-Gold; 1000 रु. से शुरू
Gold-Silver Coin Purchase on Dhanteras Online: Blinkit पर सोने के सिक्के का ऑफर के साथ एक ग्राम का भाव 13,899 रुपये है। वहीं, 10 ग्राम चांदी के सिक्के की कीमत करीब 1899 रुपये है।
Gold-Silver Coin Purchase on Dhanteras Online: आज पूरे देश भर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सोने-चांदी से लेकर लोग वाहनों तक की खरीदारी कर रहे हैं। इस अवसर पर इन सभी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
इस बीच आज इस डिजिटल की दुनिया लोग काफी चीजों की खरीदारी ऑनलाइन कर रहे हैं। अब तो सोने-चांदी भी आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसमें डिजिटल सोने से लेकर लक्ष्मी-गणेश के सोने-चांदी के सिक्के तक शामिल हैं। इस बीच हम यहां कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बता रहे हैं, जिनके जरिए आप इस डिजिटल के जमाने में बिना समय गंवाएं अपने ऑफिस से भी डिजिटल गोल्ड या फिर घर पर ही सोने-चांदी के सिक्के मंगा सकते हैं। आइए अब इसके बारे में जानते हैं...
Gold on Paytm: पेटीएम पर डिजिटल गोल्ड की खरीदारी
आज इस धनतेरस के शुभ अवसर पर आप Paytm के जरिए डिजिटल गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं। यहां 1000 रुपये से डिजिटल सोने की बिक्री शुरू है। इसके लिए आप अपने फोन में Paytm App का इस्तेमाल करके खरीदारी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे आप आने वाले समय में Paytm के जरिए सोने को बेच भी सकते हैं।
Paytm पर फिलहाल एक ग्राम सोने का भाव लगभग 13199 रुपये है।
Blinkit, Instamart, Zepto समेत इन जगहों से भी कर सकते हैं खरीदारी
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आज धनतेरस के अवसर पर Blinkit, Instamart, Zepto, Swiggy आदि के जरिए भी ऑनलाइन सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी कर सकते हैं। आप 10 मिनट में खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि, आपके घर पहुंचने में थोड़ा अधिक समय भी लग सकता है क्योंकि पर्व पर डिमांड काफी अधिक होती है। इसे आप अपने मोबाइल फोन या अन्य माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं।
कई ज्वेलरी शॉप भी हैं, जो अपने आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सोने-चांदी की बिक्री कर रही हैं।
Blinkit पर सोने-चांदी के सिक्के का भाव
Blinkit को लेकर रिपोर्ट है कि इसने MMTC-PAMP के साथ पार्टनरशिप की हुई है। MMTC-PAMP भारत की एकमात्र एलबीएमए (LBMA) मान्यता प्राप्त गोल्ड और सिल्वर रिफाइनरी है। इसके तहत आप 999.9+ शुद्धता वाले गोल्ड और सिल्वर के सिक्के को घर मंगा सकते हैं। Blinkit पर सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी पर ऑफर भी चल रहा है।
Blinkit पर सोने के सिक्के का ऑफर के साथ एक ग्राम का भाव 13,899 रुपये है। वहीं, 10 ग्राम चांदी के सिक्के की कीमत करीब 1899 रुपये है।
शुभ खरीदारी के मुहूर्त
वैसे तो आप ऑनलाइन सोने-चांदी का ऑर्डर किसी भी समय और अपने हिसाब से कभी भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आज आपको बाजार जाकर या वैसे भी इनकी खरीदारी को लेकर शुभ मुहूर्त की जानकारी चाहिए तो हम यहां आपको वह भी बता दे रहे हैं...
- अमृत काल - सुबह 08 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक
- लाभ-उन्नति मुहूर्त - शाम 07 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 08 बजकर 20 मिनट तक
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 18 October 2025 at 16:23 IST